अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्त80 के दशक में कैसे दिखते बिहार के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाजनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीBihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाशSitamarhi News: 8 गोलियां और मौके पर मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए जिला परिषद सदस्य के पति की हत्यासीबीआई ने बिहार पुलिस से अपने हाथ में ले ली नीट-यूजी में कथित पेपर लीक घोटाले की जांचसोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्त80 के दशक में कैसे दिखते बिहार के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाजनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीBihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाशSitamarhi News: 8 गोलियां और मौके पर मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए जिला परिषद सदस्य के पति की हत्यासीबीआई ने बिहार पुलिस से अपने हाथ में ले ली नीट-यूजी में कथित पेपर लीक घोटाले की जांच

Article Advertisement

Business

‘LAC पर हालात सामान्य नहीं, चीन फिर करेगा हिमाकत…’ आर्मी चीफ ने बताया ज्यादा भरोसे ने कैसे पहुंचाया नुकसान?

‘LAC पर हालात सामान्य नहीं, चीन फिर करेगा हिमाकत…’ आर्मी चीफ ने बताया ज्यादा भरोसे ने कैसे पहुंचाया नुकसान? आर्मी प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने एलएसी और चीन के साथ हालातों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीमा पर हालात स्थिर है लेकिन सामान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ मुद्दों को सुलझा

‘LAC पर हालात सामान्य नहीं, चीन फिर करेगा हिमाकत…’ आर्मी चीफ ने बताया ज्यादा भरोसे ने कैसे पहुंचाया नुकसान?

Article Advertisement

‘LAC पर हालात सामान्य नहीं, चीन फिर करेगा हिमाकत…’ आर्मी चीफ ने बताया ज्यादा भरोसे ने कैसे पहुंचाया नुकसान? आर्मी प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने एलएसी और चीन के साथ हालातों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीमा पर हालात स्थिर है लेकिन सामान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ मुद्दों को सुलझाने के लिए राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी है। Army Chief Upendra Dwivedi Reaction on China: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने चीन से लगी एलएसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी है लेकिन उसे ग्राउंड पर लागू करने का काम मिलिट्री कमांडर देखेंगे। उन्होंने कहा कि एलएसी पर हालात स्थिर है लेकिन सामान्य नहीं है। सेना प्रमुख ने बातें चाणक्य डिफेंस डायलाॅग के दौरान कही। आर्मी चीफ ने कहा कि चीन के साथ कंपीट और कोऑपरेट करना होता है। इसके अलावा कंफ्रंट और कोएक्जिस्ट भी करना होता है। हम चाहते है कि जो स्थिति अप्रैल 2020 से पहले थी, वह वापस आ जाए। चाहे वह पेट्रोलिंग को लेकर हो, बफर जोन हो या ग्राउंड में कौन-कहां पर था। जब तक 2020 से पहले वाली स्थिति बहाल नहीं होगी, तब तक स्थिति चिंताजनक स्तर पर रहेगी। हम किसी भी ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चाहे वह जो भी स्थिति में आए हम उसका मुकाबला कर सकते हैं। भरोसे के कारण हुआ नुकसान सेना प्रमुख ने कहा कि इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान भरोसे का हुआ है। कई मसले ऐसे थे जिन्हें सुलझाना आसान था। जहां स्थिति ज्यादा मुश्किल है, वहां दोनों ओर से अपना-अपना परसेप्शन है। जनरल ने कहा कि दोनों देशों की ओर से कुछ पाॅजिटिव संकेत मिले हैं लेकिन मिलिट्री कमांडर इस पर बैठकर बात करेंगे और फिर उसे जमीन पर कैसे उतारना है। यह तभी हो पाएगा जब हर फ्रंट और पहलू को लेकर अलग-अलग बातचीत होगी। हमारे माॅडल विलेज चाइना से बेहतर उन्होंने कहा कि चीन ने एलएसी की ओर कई गांव बनाए हैं, जिन्हें लेकर भारतीय सेना शुरुआत से ही सतर्क है। सेना प्रमुख ने कहा कि तिब्बत और चीन की आबादी एलएसी के पास नहीं है। वे आर्टिफिशियल इमिग्रेशन कर रहे हैं। उनका देश है वे जो चाहें कर सकते हैं। इसके पीछे बड़ा डिजाइन है, हमें देखना होगा। हमारी सीमा पर भी माॅडल विलेज हैं। राज्य सरकार, आर्मी और केंद्र सरकार मिलकर इस पर काम कर रही है। साउथ चाइना सी को लेकर ये बोले आर्मी चीफ ने कहा कि साउथ चाइना सी में क्या हो रहा है? पहले ग्रे जोन में मछुआरे आए, फिर उन्हें बचाने के लिए मिलिट्री आती है। इसके पीछे कुछ और डिजाइन है जोकि हमें देखनी होगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद वहां के हालात बदले हैं। अमरनाथ में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी और खूब विकास हुआ। हमारा ज्यादा जोर दक्षिण कश्मीर पर था वहां भी अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read