भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ ब्रिटेन जा सकते हैं आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर: मैक्सवेल अहमदाबाद, 30 अप्रैल (भाषा) आस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि उन्हें और उनके देश के अन्य क्रिकेटरों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को ले जाने वाले विशेष विमान से ब्रिटेन जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस पर सहमित व्यक्त की कि मई के आखिरी सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय यात्रा दिशानिर्देशों को देखने के बाद इस विकल्प पर विचार किया जा सकता है।
भारत में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण भारत से आस्ट्रेलिया के लिये सभी व्यावसायिक उड़ानें बंद कर दी गयी हैं।
मैक्सवेल ने ‘द फाइनल वर्ड पॉडकॉस्ट’ से कहा, ‘‘हम केवल स्वदेश जाने का रास्ता ढूंढना चाहते हैं।
बीसीसीआई और दोनों सरकारें समाधान निकालने के लिये काम कर सकती है।
यदि हमें थोड़ा इंतजार करना होगा तो ऐसा हो सकता है लेकिन किसी चरण में स्वदेश लौटने का रास्ता तो स्पष्ट होना चाहिए।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत और इंग्लैंड को इंग्लैंड में श्रृंखला खेलनी है।
स्थिति बद से बदतर भी होती है तो हमें इंग्लैंड में इंतजार करना होगा और विशेष विमान से भारत से बाहर जाना होगा।
मुझे पूरा विश्वास है कि इससे अधिकतर खिलाड़ी सहमत होंगे।
’’ भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा और इसके लिये उन्हें आईपीएल के बाद इंग्लैंड जाना होगा।
इंग्लैंड के खिलाड़ी उसी उड़ान से स्वदेश लौट सकते हैं।
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि इस विकल्प पर विचार किया जा सकता है क्योंकि बोर्ड विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षित घर वापसी के लिये कई विकल्पों पर विचार कर रहा है।
धूमल ने कहा, ‘‘इंग्लैंड की यात्रा करके वहां से आस्ट्रेलिया जाने के विकल्प पर विचार किया जा सकता है।
कई तरह के विकल्प हैं और बीसीसीआई निश्चित तौर पर सबसे सुरक्षित विकल्प को चुनने की कोशिश करेगा जिसमें खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।
’’ मैक्सवेल ने कहा कि आईपीएल समाप्त होने के बाद जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) समाप्त हो जाएगा और वे सुरक्षित मार्ग से स्वदेश लौटना चाहेंगे।
आस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी आईपीएल से हट गये हैं लेकिन अब भी उसके 14 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।
मैक्सवेल ने कहा, ‘‘एक बार आईपीएल समाप्त होने के बाद बायो बबल भी टूट सकता है और ऐसे में आप यहां नहीं रहना चाहोगे।
हमें सबसे सुरक्षित मार्ग तलाशना होगा
Article Advertisement
Sports
भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ ब्रिटेन जा सकते हैं आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर: मैक्सवेल
भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ ब्रिटेन जा सकते हैं आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर: मैक्सवेल अहमदाबाद, 30 अप्रैल (भाषा) आस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि उन्हें और उनके देश के अन्य क्रिकेटरों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को ले जा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
