बृजभूषण शरण सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने का किया ऐलान, कहा- अब कभी नहीं लड़ूंगा चुनाव भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि अब मैं कभी चुनाव नहीं लडूंगा. उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अब वह कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे. बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज से मौजूदा सांसद हैं, बावजूद इसके बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया. उनकी जगह इस बार बीजेपी ने उनके बेटे करण भूषण को चुनावी मैदान में उतारा है. उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान करते हुए बड़ा खुलासा किया. मेरे पास करने के लिए कई काम हैं, मैं अब कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा. सीएम योगी को बताया अच्छा मित्र भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ने बृजभूषण सिंह ने कहा कि अब वे कभी जीवन में चुनाव नहीं लड़ेंगे. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उनके नेता और सीएम योगी उनके अच्छे मित्र हैं. उन्होंने कहा कि वे और सीएम योगी एक ही गुरु के शिष्य हैं. उन्होंने कहा कि वे पहली बार 33 साल की उम्र में सांसद बने थे और अब इसी उम्र में उनके बेटे भी लोकसभा के सदस्य बनेंगे. बेटे को उम्मीदवार बनाना साजिश बीजेपी सांसद बृजभुषण सिंह ने कहा कि उनके बेटे को साजिश के तहत उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि वे अपने बेटे को कुश्ती संघ के अध्यक्ष का चुनाव लड़ाना चाहते थे, उन्हें रोकने के लिए ही ये साजिश रची गई. उन्होंने कहा कि 1996 में कांग्रेस ने मेरे खिलाफ साजिश रची और कल्पनाथ राय के साथ मुझे अरेस्ट किया गया, तब मेरी पत्नी को चुनाव लड़ना पड़ा. जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई. वहीं 6 बार सांसद बनने के बाद एक भी बार मंत्री न बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके ऊपर शुरू से ही बाहुबली होने का आरोप लगाया जाता है जिससे उनकी छवि को काफी नुकसाना हुआ. लेकिन देश में जो सम्मान उन्हें मिला वो बहुत कम लोगों को मिल पाता है. एक दिन पहले ही कहा था कभी नहीं हूंगा रिटायर बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह कभी रिटायर नहीं होंगे. उन्होंने कहा था कि, 'ना बूढ़ा हुआ हूं और ना रिटायर हुआ हूं. पहले आप लोगों के बीच में जितना रहता था, उससे दोगुना रहूंगा. उन्होंने कहा था कि अब मैं दोगुनी ताकत के साथ काम करूंगा. मैंने एक नारा दिया था, स्वच्छ गोंडा. अभी बहुत कुछ करना बाकी है.
Article Advertisement
Politics
बृजभूषण शरण सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने का किया ऐलान, कहा- अब कभी नहीं लड़ूंगा चुनाव
बृजभूषण शरण सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने का किया ऐलान, कहा- अब कभी नहीं लड़ूंगा चुनाव भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि अब मैं कभी चुनाव नहीं लडूंगा. उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
