आंध्र प्रदेश में गत्तों में रखकर ले जा रहे थे कैश, एक्सीडेंट के बाद सड़क पर बिखरे 7 करोड़ पूर्वी गोदावरी में सड़क दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरे 7 करोड़ रुपये को पुलिस और चुनाव अधिकारियों ने जब्त कर लिया है।
पूर्वी गोदावरी में विजयवाड़ा से विशाखापट्टनम जा रही टाटा एस एक ट्रक से टकरा गई. हादसे के बाद सड़क पर नोटों का अंबार लग गया।
आंध्र प्रदेश में पुलिस ने भारी मात्रा में कैश जब्त किया है. पूर्वी गोदावरी जिले में एक हादसे के दौरान कैश से भरे बक्से रोड पर बिखर गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
गत्ते के बक्से में भरे थे नोट पुलिस के अनुसार, नल्लजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में लॉरी की चपेट में आने से एक वाहन पलट गया था।
उस वाहन में नकदी से भरे 7 गत्ते के बक्से ले जाए जा रहे थे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि गाड़ी विजयवाड़ा से विशाखापट्टनम की ओर जा रही थी. चुनाव अधिकारियों की उड़ी नींद पलटे हुए वाहन के चालक को चोटें आईं और उसे इलाज के लिए गोपालपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोगों ने बताया कि ये बक्से यूरिया की बोरियों के बीच छिपाकर रखे गए थे।
सड़क हादसे में मिले सात करोड़ रुपये ने पुलिस और चुनाव अधिकारियों की नींद उड़ा दी है।
जिस गाड़ी से पैसे बरामद हुए हैं वो टाटा ऐस बताई जा रही है।
चुनाव से पहले पैसों का आंबार बता दें कि 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में कैश मिलने की यह दूसरी बड़ी घटना है।
इससे पहले गुरुवार को राज्य के एनटीआर जिले में एक चेकपोस्ट पर एक ट्रक से 8 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया गया था।
इस पैसे को पाइप से लदे ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था।
आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान वोट डाले जाएंगे।
Article Advertisement
Crime
आंध्र प्रदेश में गत्तों में रखकर ले जा रहे थे कैश, एक्सीडेंट के बाद सड़क पर बिखरे 7 करोड़
आंध्र प्रदेश में गत्तों में रखकर ले जा रहे थे कैश, एक्सीडेंट के बाद सड़क पर बिखरे 7 करोड़ पूर्वी गोदावरी में सड़क दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरे 7 करोड़ रुपये को पुलिस और चुनाव अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। पूर्वी गोदावरी में विजयवाड़ा से विशाखापट्टनम जा रही टाटा एस एक ट्रक से टकरा गई. हादसे के बाद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
