शराब ऑफर करते, अश्लील-अभद्र हरकतें करते…Radhika Khera के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप राधिका खेड़ा ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की वजह बताई है।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी हाईकमान ने भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की।
राधिका खेड़ा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप लगाए।
राधिका ने बताया कि आखिर उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी?
कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ ऐसा क्या किया?
जो वे इस्तीफा देने के लिए, चुनावी सरगर्मियों के बीच पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हो गईं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राधिका का दर्द छलका और उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई अभद्र और अश्लील हरकतों के बारे में बताया।
राधिका ने बताया कि उसने अपने साथ हुई हरकतों के बारे में पार्टी के आला अधिकारियों और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश को शिकायत भी दी, लेकिन किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया राम मंदिर जाने के कारण दुर्व्यवहार के आरोप उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम, हिंदू और सनातनी विरोधी है।
मुझे हमेशा यह सुनने को मिलता था, लेकिन मैंने कभी इन सब बातों को माना नहीं।
जब मैं श्रीराम के पास गई तो मुझे वास्तविकता का पता चला।
अपनी दादी के साथ अयोध्या मंदिर गई थी और वहां से लौटने के बाद, मैंने अपने घर के दरवाजे पर ‘जय श्री राम’ का झंडा लगा दिया।
उसके बाद कांग्रेस पार्टी मुझसे नफरत करने लगी।
जब भी मैंने तस्वीरें या वीडियो पोस्ट किए, मुझे डांटा गया और पूछा गया कि मैं वहां क्यों गईं?
कांग्रेस के नेताओं में मुझे भगवान राम के बारे में बात करने से रोका।
राधिका खेड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूट कर रोई राधिका खेड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात कहते-कहते फूट-फूट कर रोने लगीं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार मुझे अपमानित किया गया।
सुशील आनंद शुक्ला ने मुझे कोरबा में शराब ऑफर की।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होटल में शराब ऑफर की गई।
सुशील आनंद शुक्ला मुझे रात को फोन लगाते थे।
सुशील आनंद ने रात 1 बजे मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया।
मुझसे बदतमीजी की और गालियां दी।
सुशील आनंद मेरे ऊपर इतनी जोर से चिल्लाता था, जिस वजह से मैं रोने लगती थी।
2 प्रवक्ताओं ने कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था।
आज भी घटना को सोचकर रौंगटे खड़े हो जाते हैं।
सचिन पायलट को बताया तो उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है, चुप रहिए।
भूपेश बघेल ने कहा कि तुम छत्तीसगढ़ छोड़ दो।
जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने कॉल तक नहीं उठाया।छत्तीसगढ़ पुलिस पूरे मामले पर संज्ञान लें।
क्यों कांग्रेस नेताओं ने कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर मुझे बंद किया?
Article Advertisement
Politics
शराब ऑफर करते, अश्लील-अभद्र हरकतें करते…Radhika Khera के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप
शराब ऑफर करते, अश्लील-अभद्र हरकतें करते…Radhika Khera के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप राधिका खेड़ा ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की वजह बताई है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी हाईकमान ने भी शिकायत पर का

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
