लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, पुरी उम्मीदवार ने लौटाया टिकट, यहां से संबित पात्रा लड़ रहे चुनाव देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है।
इस बीच पुरी से कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार दिया।
इसे लेकर उम्मीदवार ने पार्टी के महासचिव को पत्र भी लिखा है।
आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने पार्टी का टिकट लौटा दिया।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए फंड नहीं है।
इस सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा भी चुनाव लड़ रहे हैं।
इससे पहले कांग्रेस को इंदौर और सूरत में भी झटका लगा था।
इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया था तो सूरत प्रत्याशी का नामांकन कैंसिल हो गया था।
कांग्रेस ने सुचारिता मोहंती को पुरी से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया।
सुचारिता मोहंती ने अपना टिकट लौटाते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव को पत्र लिखा है।
उन्होंने कहा कि वे आर्थिक कारणों की वजह से अपना नाम वापस ले रही हैं।
सुचारिता मोहंती ने क्यों लौटाया टिकट सुचारिता मोहंती ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेजे मेल में कहा है कि वह अपना टिकट लौटा रही हैं, क्योंकि उनके पास चुनाव प्रचार करने के लिए पैसे नहीं हैं और पार्टी ने फंड देने से मना कर दिया है।
कांग्रेस ने मुझे चुनाव से संबंधित खर्च खुद उठाने के लिए कहा है।
पहले भी फंड को लेकर दिया था बयान इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने 29 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट कर लोगों से दान देने की अपील की थी।
उन्होंने कहा था कि पुरी में हमारे अभियान को बचाएं!
दान करो!
एक साथ हम कर सकते हैं!
उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि भाजपा सरकार ने विपक्ष को दबाने और चुनाव जीतने के लिए सबसे अलोकतांत्रिक डिजाइन में इन चुनावों के दौरान मुख्य विपक्षी कांग्रेस का गला घोंटने की कोशिश की है।
पार्टी के बैंक खाते फ्रीज होने की वजह से कांग्रेस पुरी संसदीय क्षेत्र में हमारे चुनाव प्रचार के लिए कोई फंडिंग नहीं कर रही है।
पुरी में अब भाजपा-बीजद उम्मीदवारों के बीच मुकाबला ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संबित्र पात्रा दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
पिछले चुनाव 2019 में बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा ने उन्हें हराया था।
अब कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती के चुनाव नहीं लड़ने से अब इस सीट पर भाजपा और बीजद उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
Article Advertisement
Politics
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, पुरी उम्मीदवार ने लौटाया टिकट, यहां से संबित पात्रा लड़ रहे चुनाव
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, पुरी उम्मीदवार ने लौटाया टिकट, यहां से संबित पात्रा लड़ रहे चुनाव देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। इस बीच पुरी से कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार दिया। इसे लेकर उम्मीदवार ने पार्टी के महासचिव को पत्र भी लि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
