Prajwal Revanna के खिलाफ दूसरा लुक आउट नेटिस जारी, जानें क्या बोले Rahul Gandhi?
Rahul Gandhi on Prajwal Revanna: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर मामले पर जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से सांसद बनने वाले प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दूसरा लुक आउट नोटिस जारी हो गया है।
प्रज्वल के सेक्स स्कैंडल में रोज नए राज खुल रहे हैं।
वहीं कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है।
ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर खास अपील की है।
राहुल ने लिखा पत्र प्रज्वल रेवन्ना के कथित अश्लील वीडियो मामले में राहुल गांधी ने पहली बार बयान दिया है।
राहुल गांधी ने पूर्व JDS नेता प्रज्वल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इसी के साथ उन्होंने कर्नाटक सीएम से पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलवाने की अपील की है।
राहुल गांधी के दो पन्नों का ये पत्र सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
राहुल गांधी ने पत्र में लिखा, प्रज्वल रेवन्ना कई सालों से हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म का वीडियो बना रहे थे।
जो उन्हें अपना भाई और बेटा मानते थे, उन्हीं के साथ प्रज्वल ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।
हमारी माताओं और बहनों का बलात्कार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
बीजेपी पर उठाए सवाल मुझे ये सब जानकर गहरा धक्का लगा है कि दिसंबर 2023 में ही गृह मंत्री अमित शाह को प्रज्वल रेवन्ना के काले कारनामों की जानकारी मिली थी।
इससे ज्यादा हैरानी की बात क्या होगी कि सारी जानकारी होने के बावजूद बीजेपी के सबसे बड़े नेता खुद प्रधानमंत्री मोदी ने उनके लिए रैली की।
मामले में जांच शुरू होने से पहले ही केंद्रीय सरकार ने उन्हें देश छोड़कर जाने की इजाजत दे दी।
पीएम मोदी से की मांग राहुल गांधी ने लिखा पिछलो दो दशकों में मैंने ऐसा कभी नहीं देखा कि बड़े राजनेता महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर चुप रहते हैं।
हरियाणा में पहलवानों के धरना प्रदर्शन से लेकर मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी ने चुप्पी साध रखी थी।
हालांकि माताओं और बहनों के न्याय के लिए लड़ना कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य है।
कर्नाटक सरकार ने पहले ही SIT का गठन कर दिया है।
मैं प्रधानमंत्री से गुजारिश करता हूं कि प्रज्वल रेवन्ना का पासपोर्ट रद्द किया जाए और उन्हें जर्मनी से भारत वापस बुलाया जाए।
Article Advertisement
Politics
Prajwal Revanna के खिलाफ दूसरा लुक आउट नेटिस जारी, जानें क्या बोले Rahul Gandhi?
Prajwal Revanna के खिलाफ दूसरा लुक आउट नेटिस जारी, जानें क्या बोले Rahul Gandhi? Rahul Gandhi on Prajwal Revanna: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर मामले पर जल्द कार्रवाई करने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
