गुरुग्राम से राज बब्बर तो कांगड़ा से आनंद शर्मा होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस की नई लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम Lok Sabha Elections 2024: गुरुग्राम से राज बब्बर तो कांगड़ा से आनंद शर्मा होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस की नई लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम देश में लोकसभा चुनाव को लेकर दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है, जबकि तीसरे चरण के लिए 07 मई को वोटिंग होगी. ऐसे में राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. इसके साथ ही राजनीतिक दलों की तरफ से उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट भी जारी की जा रही है. इस क्रम में कांग्रेस ने आज यानी मंगलवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. उम्मीदवारों की इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और पार्टी नेता राज बब्बर को हरियाणा की गुरुग्राम सीट से टिकट दिया है. इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा कांग्रेस ने हिमाचल के हमीरपुर से सतपाल रायजादा और महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर से भूषण पाटिल को उम्मीदवार बनाया है. नई लिस्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से सतपाल रायजादा का मुकाबला यहां सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से होगा. इसके साथ ही मुंबई उत्तर सीट से भूषण पटेल की टक्कर बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल से है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आनंद शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में वाणिज्य एवं उद्दोग मंत्री मंत्री रहे और संसद के उच्च सदन सदन राज्यसभा के सदस्य रहे. अप्रैल 2022 में आनंद शर्मा का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हुआ था. कांग्रेस ने हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से राज बब्बर को टिकट दिया है. राज बब्बर लंबे समय तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं. ऐसा पहली बार है जब वह हरियाणा की राजनीति में अपना भाग्य आजमाने जा रहे हैं. राज बब्बर को हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नजदीकी माना जाता है
Article Advertisement
Politics
गुरुग्राम से राज बब्बर तो कांगड़ा से आनंद शर्मा होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस की नई लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम
गुरुग्राम से राज बब्बर तो कांगड़ा से आनंद शर्मा होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस की नई लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम Lok Sabha Elections 2024: गुरुग्राम से राज बब्बर तो कांगड़ा से आनंद शर्मा होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस की नई लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम देश में लोकसभा चुनाव को लेकर दो चरणों का मतदान संपन्न हो

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
