‘बाबर का बच्चा भी जय श्रीराम बोलेगा…’ चित्तौड़गढ़ में ये क्या बोल गए BJP प्रत्याशी सीपी जोशी, Video वायरल राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है।
इससे पहले भाजपा के चित्तौड़गढ़ सीट से प्रत्याशी सीपी जोशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले आज प्रचार का आखिरी दिन है।
देश के 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
इस बीच नेताओं के तल्ख बयान लगातार वायरल हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अप्रैल को बांसवाड़ा में कहा कि कांग्रेस देश की महिलाओं के गहनों को इकट्ठा कर मुस्लिमों में बांटना चाहती हैं।
इसके बाद से लगातार विपक्ष के सभी नेता पीएम मोदी पर हमलावर है।
इस बीच राजस्थान सरकार में मंत्री और फायरब्रांड नेता मदन दिलावर ने मंगलवार को कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद यूसीसी लागू किया जाएगा।
इसके बाद कोई भी अल्पसंख्यक 4 शादियां नहीं कर पाएगा और 25 बच्चे पैदा करने में भी मुश्किल होगी।
इन सभी बयानों के बीच राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ से प्रत्याशी सीपी जोशी का बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शोभायात्राओं में पत्थरबाजी होती थी चित्तौड़गढ़ से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के तीसरी बार पीएम बनने के बाद बाबर का बच्चा-बच्चा भी जय श्री राम बोलेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार में रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्राओं में पत्थरबाजी होती थी।
आपके एक वोट से राजस्थान में ये सब कुछ होना बंद हो गया।
आने वाली 26 तारीख को कमल के निशान पर बटन दबाकर ऐसे कार्यों को बढ़ावा देने वाली पार्टी को जमीन में दफन कर देना है।
सनातन धर्म का बज रहा डंका सीपी जोशी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि कैलाश मानसरोवर से लेकर काशी विश्वनाथ तक और द्वारका से लेकर अबू धाबी तक अब सनातन धर्म का डंका बज रहा है।
यह सब कुछ पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद ही संभव हो पाया है।
आने वाली 26 तारीख को एक बार कमल के निशान पर बटन दबाकर पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और उनके हाथ मजबूत करने हैं।
बता दें कि राजस्थान में टोंक-सवाईमाधोपुर, कोटा-बंूदी, बारां-झालावाड़, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, बाड़मेर-जैसलमेर, जालौर-सिरोही और बांसवाड़ा-डूंगरपुर समेत 13 सीटों पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
इससे पहले 19 अप्रैल को प्रदेश की 12 सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान हुआ था।
Article Advertisement
Politics
‘बाबर का बच्चा भी जय श्रीराम बोलेगा…’ चित्तौड़गढ़ में ये क्या बोल गए BJP प्रत्याशी सीपी जोशी, Video वायरल
‘बाबर का बच्चा भी जय श्रीराम बोलेगा…’ चित्तौड़गढ़ में ये क्या बोल गए BJP प्रत्याशी सीपी जोशी, Video वायरल राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। इससे पहले भाजपा के चित्तौड़गढ़ सीट से प्रत्याशी सीपी जोशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के दू

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
