अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...

Article Advertisement

Business

वोट दोगे तो म‍िलेगा फंड..ये क्‍या बोल गए अज‍ित पवार, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला

वोट दोगे तो म‍िलेगा फंड..ये क्‍या बोल गए अज‍ित पवार, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला महाराष्ट्र के पुणे में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है। उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग वोट दोगे तो फंड भी मिलेगा। इस बयान के बाद वे मुश्किल

वोट दोगे तो म‍िलेगा फंड..ये क्‍या बोल गए अज‍ित पवार, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला

Article Advertisement

वोट दोगे तो म‍िलेगा फंड..ये क्‍या बोल गए अज‍ित पवार, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला महाराष्ट्र के पुणे में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है। उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग वोट दोगे तो फंड भी मिलेगा। इस बयान के बाद वे मुश्किल में फंस सकते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। प्रचार का शोरगुल थम गया है। पहले चरण में महाराष्ट्र की 5 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस बीच एनसीपी प्रमुख अजीत पवार के बयान ने प्रदेश की सियासत में खलबली मचा दी है। उन्होंने पुणे के इंदापुर में मेडिकल फील्ड और व्यापारियों के समुह को संबोधित करते हुए कहा कि जो फंड लगेगा वो मैं दे दूंगा। उसके लिए मैं सहयोग करूंगा, लेकिन जिस तरह मैं फंड दूंगा उसके लिए वोट के समय मशीन में घड़ी के निशान पर टका टक बटन दबाना। क्योंकि ऐसे में फंड देना अच्छा लगता है… नहीं तो बुरा लगता है। इस बयान के बाद अजीत पवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि विपक्षी नेता उनके इस बयान को आचार संहिता का उल्लंघन बता चुनाव आयोग पहुंचे हैं। उन्होंने अजीत के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई हैं। वीडियो में अजीत कह रहे हैं कि जो फंड लगेेगा मैं दे दूंगा। उसके लिए मैं सहयोग करूंगा लेकिन जिस तरह फंड दूंगा उस तरह आप लोग भी मशीन में घड़ी का बटन दबाना टका-टका-टका-टका…ऐसे में फंड देना अच्छा लगता है… नहीं तो बुरा लगता है।   बारामती में ननद-भाभी के बीच होगा मुकाबला बता दें कि महाराष्ट्र की बारामती सीट पर अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले आमने-सामने हैं। सुप्रिया इस सीट से वर्तमान सांसद हैं। वहीं सुनेत्रा रिश्ते में उनकी भाभी हैं। गौरतलब है कि अजीत पवार की अगुवाई वाली पार्टी एनसीपी बीजेपी के साथ एनडीए गठबंधन में साझेदार है। वहीं शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी शरद पवार इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read