अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...

Article Advertisement

Politics

बुजुर्ग और दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट, जानें- क्या है पूरी प्रक्रिया

बुजुर्ग और दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट, जानें- क्या है पूरी प्रक्रिया इलेक्शन कमीशन ने इस बार कुछ लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा दी है। 85 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और दिव्यांग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए एक फॉर्म अपने एरिया के रिटर्निंग ऑफिसर को भरकर देना होता है। इसके बाद ही घर बै

बुजुर्ग और दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट, जानें- क्या है पूरी प्रक्रिया

Article Advertisement

बुजुर्ग और दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट, जानें- क्या है पूरी प्रक्रिया इलेक्शन कमीशन ने इस बार कुछ लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा दी है। 85 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और दिव्यांग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए एक फॉर्म अपने एरिया के रिटर्निंग ऑफिसर को भरकर देना होता है। इसके बाद ही घर बैठे अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं। कोई ऐसा बुजुर्ग जिसका उम्र 85 साल से ज्यादा है या ऐसा दिव्यांग जिसकी दिव्यांगता 40 फीसदी से ज्यादा है, वह इस लोकसभा चुनाव में घर बैठे वोट डाल सकता है। चुनाव आयोग ने इसके लिए खास सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए एरिया के बूथ अधिकारी (BLO) को शुरू में ही बताना होगा। अपने बूथ एरिया की जानकारी नजदीकी चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in से ले सकते हैं। वहीं नगर पालिका या नगर निगम से भी अपने BLO के बारे में जानकारी ले सकते हैं। भरना होगा फॉर्म 12D इस सुविधा का लाभ लेने के लिए फॉर्म 12D भरकर अपने एरिया के रिटर्निंग ऑफिसर को देना होगा। फॉर्म को चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in से या यहां दिए गए लिंक ( Form 12D ) पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर फॉर्म भरने में कोई परेशानी आए तो BLO की मदद ले सकते हैं।   कब है आखिरी तारीख जिस एरिया में चुनाव होना है, चुनाव आयोग वहां के लिए अधिसूचना जारी करता है। इसके बाद ही उम्मीदवार नॉमिनेशन फाइल करते हैं। अधिसूचना जारी होने के 4 दिन के अंदर बुजुर्ग और दिव्यांग को BLO को बताना पड़ता है कि वे वोट घर से देंगे। इस दौरान फॉर्म 12D भरकर देना होता है। इसके बाद वोटिंग की जानकारी वोटर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दे दी जाएगी। अगर बात दिल्ली की करें तो दिल्ली में फॉर्म 12D भरने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है।   पहले चरण की वोटिंग कल इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग कल यानी 19 अप्रैल को 102 सीटों पर होगी। दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को, छठवें चरण की वोटिंग 25 मई को और सातवें चरण की वेटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read