अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...

Article Advertisement

Politics

भाई ने शादीशुदा बहन संग लिए सात फेरे, UP में सामने आया चौंकाने वाला मामला

भाई ने शादीशुदा बहन संग लिए सात फेरे, UP में सामने आया चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश से एक बार फिर चौंका देने वाला मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कई जोड़ों का विवाह करवाया गया। मगर इन्हीें जोड़ों में एक भाई और बहन भी मौजूद थे, जिन्होंने पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लि

भाई ने शादीशुदा बहन संग लिए सात फेरे, UP में सामने आया चौंकाने वाला मामला

Article Advertisement

भाई ने शादीशुदा बहन संग लिए सात फेरे, UP में सामने आया चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश से एक बार फिर चौंका देने वाला मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कई जोड़ों का विवाह करवाया गया। मगर इन्हीें जोड़ों में एक भाई और बहन भी मौजूद थे, जिन्होंने पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। मामला सामने आने के बाद यूपी प्रशासन भी दंग रह गया है। उत्तर प्रदेश से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां भाई ने ही बहन के साथ शादी रचा ली है। वो भी तब, जब बहन पहले से शादीशुदा थी। भाई-बहन की इस शादी ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। यह मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का है। इनाम के लालच में कुछ लोगों ने मिलकर भाई और बहन के ही सात फेरे करवा दिए हैं। यह खबर सामने आने के बाद यूपी प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री समूहिक विवाह योजना वैसे तो गरीबों की भलाई के लिए है। मगर इस योजना से जुड़ी फर्जीवाड़े की खबरें आए दिन मीडिया में सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसा ही एक नया मामला यूपी के महराजगंज जिले से निकलकर सामने आया है, जहां इनाम पाने की लालच में कुछ बिचौलियों ने भाई-बहन के बीच ही सात फेरे लगवा दिए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादीशुदा जोड़ों को गृहस्थी का सामान और 35 हजार रुपए की धनराशि दी जाती है।   क्या है पूरा मामला दरअसल 5 मार्च को महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 38 जोड़ों की शादी करवाई गई। इस दौरान योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ बिचौलियों ने एक लड़की से संपर्क किया, जिसकी शादी 1 साल पहले ही हो चुकी थी। बिचौलियों ने जैसे-तैसे लड़की को दूसरी शादी के लिए मनाया। मगर शादी वाले दिन जिस लड़के से शादी होनी थी वो मंडप में नहीं आया। ऐसे में बिचौलियों ने भाई को ही दूल्हा बनाकर मंडप में बिठा दिया और दोनों भाई-बहन की पूरे विधि विधान के साथ शादी संपन्न करवा दी।   प्रशासन के उड़े होश यह मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन की भी नींद उड़ गई है। महराजगंज के क्षेत्र विकास अधिकारी (BDO) को इस बात की भनक लगते ही उन्होंने गृहस्थी का सामान वापस मंगवा लिया है। साथ ही उन्होंने इनाम की राशि पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं डीएम अनुनय झा का कहना है कि इसपर अभी तक कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है। मगर मामले पर जांच शुरू हो चुकी है, जिसपर उचित कार्यवाई की जाएगी। पहले भी हुआ है फर्जीवाड़ा यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर फर्जीवाड़े की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले बलिया और झांसी में भी कई नकली जोड़ों की शादी हो चुकी है। इनाम के लालच में कई लोगों ने इस योजना का गलत फायदा उठाने की कोशिश की हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read