सुवेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने की मिली इजाजत, लेकिन कोर्ट ने रखी यह शर्त पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी आज संदेशखाली का दौरा करेंगे।
उन्हें कलकत्ता हाईकोर्ट ने अनुमति दे दी है।
यहां सुवेंदु पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे।
इससे पहले, उन्हें संदेशखाली जाने से पुलिस ने रोक दिया था।
संदेशखाली के 19 इलाकों में धारा 144 लागू है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों संदेशखाली चर्चा का विषय बना हुआ है।
संदेशखाली में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बीजेपी के नेता लगातार संदेशखाली जाने का प्रयास कर रहे हैं।
अब कलकत्ता हाईकोर्ट ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली जाने की अनुमति दे दी है।
आज शुभेंदु अधिकारी संदेशखाली का दौरा करेंगे।
जिन इलाकों में धारा 144 लागू नहीं है, वहां सुवेंदु पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे।
बताया जा रहा है कि 19 इलाकों में धारा 144 लगी हुई है।
सुकांता मजूमदार की बिगड़ी तबीयत इससे पहले, बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार संदेशखाली जाना चाह रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में पुलिस के साथ धक्कामुक्की में उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वापस कोलकाता में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुवेंदु अधिकारी भी संदेशखाली जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में उन्हें पुलिस ने रोक लिया।
विपक्ष के सभी नेताओं के संदेशखाली जाने पर रोक लगी हुई थी।
शेख शाहजहां पर महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप संदेशखाली की महिलाओं का आरोप है कि शेख शाहजहां और उसके करीबी लोगों ने उनका यौन उत्पीड़न किया है।
इसके साथ ही, उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।
पिछले कुछ दिनों से शाहजहां शेख और टीएमसी के नेताओं के खिलाफ संदेशखाली में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।
इस बीच विपक्ष के नेता संदेशखाली जाने को लेकर आमादा हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है।
सुवेंदु अधिकारी को करना पड़ेगा कोर्ट के निर्देश का पालन बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को भी जाने से रोका गया, लेकिन उन्होंने कोर्ट का रुख किया और अब उन्हें संदेशखाली जाने की अनुमति मिल गई है।
कोर्ट ने सोमवार को उन्हें संदेशखाली जाने की मंजूरी देते हुए अपनी यात्रा के मार्ग की जानकारी राज्य सरकार को मुहैया करने का निर्देश दिया है।
न्यायमूर्ति कौशिक चंद ने बीजेपी नेता को निर्देश दिया कि दौरे पर वो कोई भड़काऊ भाषण नहीं देंगे और अशांत इलाके में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा नहीं करेंगे।
कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि शुभेंदु अधिकारी को संदेशखाली के दौरे के दौरान पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
राज्यपाल ने पीड़ितों के लिए खोला राजभवन का दरवाजा वहीं, इन सब मामलों को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन में पीस कक्ष खोल रखा है, जहां पर संदेशखाली की महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।
महिलाओं का आरोप है कि वह थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहती हैं, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं हो पा रही है इसी को लेकर राज्यपाल ने संदेशखाली का दौरा किया था, जिसके बाद उन्होंने निर्णय लिया है कि जिनकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं हो रही हैं, वो राजभवन में आकर दर्ज करा सकता है।
राज्यपाल के द्वारा इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Article Advertisement
Politics
सुवेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने की मिली इजाजत, लेकिन कोर्ट ने रखी यह शर्त
सुवेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने की मिली इजाजत, लेकिन कोर्ट ने रखी यह शर्त पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी आज संदेशखाली का दौरा करेंगे। उन्हें कलकत्ता हाईकोर्ट ने अनुमति दे दी है। यहां सुवेंदु पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले, उन्हें संदेशखाली जाने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
