अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरपूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटर

Article Advertisement

Politics

कांग्रेस के सभी बैंक अकाउंट फ्रीज, पार्टी ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप

कांग्रेस के सभी बैंक अकाउंट फ्रीज, पार्टी ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप कांग्रेस ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने उसके सभी बैंक अकाउंट फ्रीज करा दिए हैं। कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्हों

कांग्रेस के सभी बैंक अकाउंट फ्रीज, पार्टी ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप

Article Advertisement

कांग्रेस के सभी बैंक अकाउंट फ्रीज, पार्टी ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप कांग्रेस ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने उसके सभी बैंक अकाउंट फ्रीज करा दिए हैं। कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें कल सूचना मिली थी कि हम जो चेक जारी कर रहे हैं बैंक उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जांच करने पर पता चला कि कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।   यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा माकन ने आगे कहा कि आयकर विभाग ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के 210 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए कहा है। हमारे अकाउंट्स में क्राउडफंडिंग से आया पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से महज 2 सप्ताह पहले विपक्ष के बैंक अकाउंट्स को फ्रीज करना लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है। अब हमारे पास खर्च करने के लिए बिल्कुल पैसा नहीं है। न्याय यात्रा समेत हर गतिविधि पर इसका असर पड़ रहा है।   वेतन देने तक का पैसा नहीं बचा अजय माकन ने आगे कहा कि इस समय हमारे पास खर्च करने के लिए बिल्कुल पैसा नहीं है। न तो हमारे पास बिजली का बिल भरने का पैसा बचा है और न अपने कर्मचारियों को वेतन देने का। इसका असर न केवल हमारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बल्कि हर गतिविधि पर पड़ेगा। माकन ने दावा किया कि बैंक अकाउंट फ्रीज करने की कार्रवाई आयकर विभाग ने की है और ऐसा केंद्र के इशारे पर किया गया है।   यह चुनावी बॉन्ड का पैसा नहीं है कांग्रेस नेता ने कहा कि यह 25 करोड़ रुपये की राशि पूंजीपतियों या कॉरोपरेट इलेक्टोरल बॉन्ड का पैसा नहीं है। यह क्राउडफंडिंग का पैसा हे जो देशभर से लोगों ने यूपीआई के जरिए भेजे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी बॉन्ड के पैसे को असंवैधानिक बताया है, भाजपा उस पैसे को खर्च कर ही है। लेकिन हमारा ईमानदारी का पैसा ही खर्च नहीं करने दिया जा रहा है। यह केंद्र की मोदी सरकार का तानाशाही रवैया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read