IND Vs ZIM Live: भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 183 रन का लक्ष्य, कप्तान शुभमन ने जड़ा अर्धशतक IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है।
सीरीज में दोनों टीमों ने अब तक 1-1 मैच जीता है।
ऐसे में आज का मैच जीतकर दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी।
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।
इस मैच में भी उन पर नजरें बनी रहेंगी।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है।
अब तक 2 मैच खेले जा चुके हैं।
इसमें 1 मैच जिम्बाब्वे ने जीता है तो दूसरा मैच भारत ने अपने नाम किया है।
सीरीज में आज तीसरा मैच खेला जा रहा है।
जिसमें टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है।
टीम के सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए अब तक की सबसे अच्छी शुरुआत दी है।
टी20 क्रिकेट में पहली बार भारत ने पहले विकेट के लिए 50 से अधिक रन की साझेदारी की है।
LIVE UPDATES Sort Latest Oldest 17:59 (IST) 10 Jul 2024 भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 183 रन का लक्ष्य भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाए हैं।
टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंद पर 36 रन, कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंद पर 66 रन, अभिषेक शर्मा ने 9 गेंद पर 10 रन, रुतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंद पर 49 रन, संजू सैमसन ने 7 गेंद पर नाबाद 12 रन और रिंकू सिंह ने नाबाद 1 रन बनाए हैं।
वहीं, जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं।
जिम्बाब्वे को जीत के लिए 183 रन बनाने हैं।
17:45 (IST) 10 Jul 2024 भारत का गिरा तीसरा विकेट, कप्तान हुए आउट 17.5 ओवर में भारतीय टीम ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है।
कप्तान शुभमन गिल कैच आउट हो गए हैं।
मुजरबानी की गेंद पर शुभमन गिल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए।
शुभमन ने 49 गेंद पर 66 रन की पारी खेली।
उन्होंने अपनी पारी में 7 चौका और 3 छक्का जड़ा है।
अब बल्लेबाजी करने के लिए संजू सैमसन आए हैं।
17:29 (IST) 10 Jul 2024 कप्तान शुभमन ने जड़ा अर्धशतक भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 38 गेंदों पर 52 रन बना लिए हैं।
वहीं, रुतुराज गायकवाड़ भी 20 गेंद पर 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
शुभमन ने 7 चौका और 2 छक्का जड़कर अर्धशतक बनाया है।
भारतीय टीम का स्कोर 14 ओवर में 118 रन पर 2 विकेट है।
17:19 (IST) 10 Jul 2024 भारत ने खोया दूसरा विकेट, अभिषेक शर्मा हुए आउट जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत को दूसरा झटका दे दिया है।
सिकंदर ने पिछले मैच के हीरो अभिषेक शर्मा का विकेट हासिल कर लिया है।
भारत ने 81 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है।
अभिषेक शर्मा 9 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
अब मैदान पर रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।
17:15 (IST) 10 Jul 2024 भारत ने 10 ओवर में बनाए 80 रन भारतीय टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं।
क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा मौजूद हैं।
शुभमन गिल 27 गेंद पर 33 रन और अभिषेक शर्मा 7 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
17:08 (IST) 10 Jul 2024 भारत ने खोया पहला विकेट भारतीय टीम ने 8.1 ओवर में अपना पहला विकेट खो दिया है।
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने यशस्वी जायसवाल का विकेट ले लिया है।
यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंद पर 36 रन की पारी खेली है।
उन्होंने इस पारी में 4 चौका और 2 छक्का जड़ा है।
भारत का पहला विकेट 67 रन पर गिरा है।
अब बल्लेबाजी करने के लिए अभिषेक शर्मा आए हैं।
अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में शानदार शतक जड़ा था।
16:57 (IST) 10 Jul 2024 पावरप्ले में टीम इंडिया ने बटोरे 55 रन भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पावरप्ले में बिना विकेट खोए 55 रन बना लिए हैं।
कप्तान शुभमन गिल 18 गेंद पर 27 रन और यशस्वी जायसवाल 18 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
16:53 (IST) 10 Jul 2024 50 रन की हुई साझेदारी भारत ने 5 ओवर में 54 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम ने पहले विकेट के लिए 50 से अधिक रन की साझेदारी 6 महीने के बाद की है।
इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की थी।
16:49 (IST) 10 Jul 2024 4 ओवर में भारत ने बनाए 49 रन भारतीय टीम ने 4 ओवर में 49 रन का स्कोर बना लिया है।
यशस्वी जायसवाल ने 208 की स्ट्राइक रेट से 12 गेंद पर 25 रन बनाए हैं।
वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 176 की स्ट्राइक से 13 गेंद पर 23 रन बनाए हैं।
यशस्वी जायसवाल ने 3 चौका और 2 छक्का लगाया है।
जबकि शुभमन गिल ने 4 चौका और 1 छक्का जड़ा है।
16:43 (IST) 10 Jul 2024 3 ओवर में कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने भारत को अच्छी शुरुआत दे दी है।
3 ओवर में टीम का स्कोर 41 रन पहुंच चुका है।
इसमें शुभमन गिल ने 7 गेंद पर 15 रन और यशस्वी जायसवाल ने 12 गेंद पर 25 रन बनाए हैं।
16:40 (IST) 10 Jul 2024 2 ओवर में लूटे 29 रन भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है।
दोनों ने पहले 2 ओवर में 29 रन लूट लिए हैं।
16:36 (IST) 10 Jul 2024 पहले ही ओवर में धमाकेदार शुरुआत टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में अच्छा आगाज किया है।
पहले ओवर से यशस्वी जायसवाल ने 15 रन बटोरे हैं।
यशस्वी ने पहले ओवर में 1 छक्का और 2 चौका जड़ा है।
16:34 (IST) 10 Jul 2024 शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल करेंगे ओपनिंग भारतीय टीम की ओर से कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने आए हैं।
वहीं, जिम्बाब्वे की ओर से पहला ओवर ब्रायन बेनेट कर रहे हैं।
पिछले मैच में शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा को इस मैच में सलामी बल्लेबाज के रूप में नहीं भेजा गया है।
16:25 (IST) 10 Jul 2024 कैसी है पिच रिपोर्ट हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच में पिच थोड़ी अलग बनाई गई है।
पिछले दो मैचों के मुकाबले इस बार पिच पर थोड़ी घास है और कुछ दरारें भी हैं।
इससे साफ है कि विकेट पूरी तरह से सूखी हुई है।
और अगर सूरज निकला तो दूसरी पारी में रन बनाना मुश्किल हो जाएगा।
मैदान पर 160 रन का स्कोर जीत का स्कोर हो सकता है।
16:20 (IST) 10 Jul 2024 जिम्बाब्वे की टीम में 2 बदलाव जिम्बाब्वे की टीम ने भी अपने प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए हैं।
कप्तान सिकंदर रजा ने बताया कि इनोसेंट कैया को चोट लगी है।
उनकी जगह प्लेइंग-11 में तदिवनाशे मारुमानी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
जबकि ल्यूक जोंगवे की जगह रिचर्ड नगारवा को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11 सिकंदर रजा (कप्तान), तदिवनाशे मारुमानी, वेस्ली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी और तेंदई चतारा 16:15 (IST) 10 Jul 2024 भारत की प्लेइंग-11 भारतीय टीम की प्लेइंग-11 इस प्रकार है शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान और खलील अहमद 16:14 (IST) 10 Jul 2024 भारत की प्लेइंग-11 में हुआ बदलाव भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव हुआ है।
तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की जगह प्लेइंग-11 में खलील अहमद को शामिल किया गया है।
इसके अलावा वर्ल्ड कप टीम के सदस्य यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
16:06 (IST) 10 Jul 2024 भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि मैदान में नमी है जिससे पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद रहेगा।
Article Advertisement
Sports
IND Vs ZIM Live: भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 183 रन का लक्ष्य, कप्तान शुभमन ने जड़ा अर्धशतक
IND Vs ZIM Live: भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 183 रन का लक्ष्य, कप्तान शुभमन ने जड़ा अर्धशतक IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में दोनों टीमों ने अब तक 1-1 मैच जीता है। ऐसे में आज का मैच जीतकर दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी। टीम इं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
