Ind vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टाई मैच के मुजरिम!
15 गेंदों में 1 रन नहीं बना, कोच गंभीर हुए ‘लाल’ शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह के पास मौका था, लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों ने निराश किया।
असलंका ने लगातार दो गेंदों पर दोनों खिलाड़ियों को पवेलियन भेज, भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
कोच गंभीर नतीजा देख हैरान रह गए।
इसे टाई कहना, सही नहीं होगा।
सही मायनों में यह हार है, क्योंकि टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीतने का मौका गंवाया।
भारत को मैच जीतने के लिए 15 गेंदों में 1 रन बनाने चाहिए थे।
क्रीज पर शिवम दुबे मौजूद थे।
अर्शदीप सिंह को आना बाकी था।
और सभी बल्लेबाजों को स्थिति का अंदाजा था, कितने रन चाहिए थे।
कितने विकेट शेष थे।
लेकिन, फिर भी दुबे और सिंह दोनों आउट हो गए।
इसलिए यह टाई नहीं, बल्कि टीम इंडिया की हार है।
एक कद्दावर टीम, जिसके पास चैंपियन बल्लेबाज थे, लेकिन टीम 230 का स्कोर नहीं बना पाई।
घूमती गेंदों के सामने बल्लेबाज टिककर खेल नहीं पाए।
अच्छी शुरुआत को मैच विनिंग पारी में तब्दील नहीं कर पाए।
शिवम दुबे के पास इस मैच में हीरो बनने का मौका था।
लेकिन, दुबे ने एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेला और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
अर्शदीप सिंह ने भी बहुत वाहियात शॉट खेला।
श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 231 रनों का टारगेट रखा था और टीम इंडिया 47.5 ओवर में 230 रन पर ऑल आउट हो गई।
नियमित अंतराल पर गिरते रहे विकेट भारत का पहला विकेट 75 पर गिरा, दूसरा 80 गिरा, तीसरा 87 गिरा, चौथा 130 पर गिरा, पांचवां 132 के स्कोर पर गिरा, छठा 189 पर गिरा, सातवां 197 पर गिरा, आठवां विकेट 211 पर गिरा।
यहां से शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज के बीच एक बड़ी शानदार 19 रन की साझेदारी हुई।
शिवम दुबे ने अच्छी बल्लेबाजी की।
दुबे ने टीम को संकट से उभारा, उन्होंने 25 गेंदों में 24 रन बनाए और जब भारत को इस मैच को जीतने के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था, उस समय 48वें ओवर की चौथी गेंद पर असलंका ने उन्हें विकेट के सामने पकड़ लिया।
अर्शदीप सिंह ने किया निराश क्रिकेट विशेषज्ञों और दर्शकों को समझ नहीं आया।
शिवम दुबे करना क्या चाहते थे।
दुबे का एक गंदा शॉट खेलना टीम को भारी पड़ गया।
शिवम दुबे आउट हुए तो भारत का स्कोर 230 रन था, उसके बाद भी भारतीय टीम को जीतने के लिए एक रन चाहिए था और क्रीज पर अर्शदीप सिंह थे।
अर्शदीप सिंह के पास भी मौका था, लेकिन अर्शदीप सिंह एक रन नहीं बना पाए।
असलंका ने लगाया ब्रेक अर्शदीप सिंह ने एक बड़ा शॉट मारने की कोशिश की और एलबीडब्ल्यू करार दिए गए।
असलंका ने दो गेंदों में भारत को दो झटके देकर इस मैच को टाई करवा दिया।
140 करोड़ क्रिकेट प्रशंसकों का दिल टूट गया।
ड्रेसिंग रूम में बैठे गौतम गंभीर दांतों तले उंगली दबा बैठे।
उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि अर्शदीप सिंह एक रन नहीं बना पाए।
टी-20 का प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई टीम श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से विरोधी टीम का सूपड़ा साफ किया था।
सूर्य कुमार यादव की अगुवाई में टीम ने झंडे गाड़े थे।
लेकिन वनडे मुकाबले में बड़े-बड़े बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए।
रोहित को छोड़ सब फेल विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल या शिवम दुबे सबने निराश किया।
किसी बल्लेबाज ने अच्छी शुरुआत को मैच विनिंग पारी में बदलने की कोशिश नहीं की।
धीमी पिच पर श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने सरेंडर करते गए।
रोहित को छोड़ भी बल्लेबाज पचास का स्कोर पार नहीं कर सका।
भारतीय टीम के लिए यह टाई नहीं, शर्मनाक हार है।
मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि टारगेट अचीव किया जा सकता था।
स्कोर बड़ा नहीं था।
लेकिन हमने टुकड़ों में अच्छी बल्लेबाजी की।
हमने बल्लेबाजी में निरंतरता नहीं दिखाई।
भारतीय टीम कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ही सीरीज का दूसरा मैच खेलेगी।
Article Advertisement
Sports
Ind vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टाई मैच के मुजरिम! 15 गेंदों में 1 रन नहीं बना, कोच गंभीर हुए ‘लाल’
Ind vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टाई मैच के मुजरिम! 15 गेंदों में 1 रन नहीं बना, कोच गंभीर हुए ‘लाल’ शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह के पास मौका था, लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों ने निराश किया। असलंका ने लगातार दो गेंदों पर दोनों खिलाड़ियों को पवेलियन भेज, भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कोच गंभीर नतीजा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
