अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
किराएदार को मकान मालिक की बेटी से हुआ प्यार, दोनों पंजाब से सीधे पहुंचे बिहार, पीछे-पीछे आ गई पुलिस'बिहार मेरे खून में बसा है..', बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सोनू सूद ने सरकार से कही बड़ी बा...बिहार में 'बड़ा सरकार' के भरोसे राजधानी पटना क्यों पहुंच रहीं महिलाएं? 3 डिसमिल जमीन वाला बसेरा अभियान क्या...जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैरबिहार के जमुई में छात्रा से छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर, पूरे देश में मचा था हBihar Jamui Case: जमुई कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटरसम्राट चौधरी को रात 12 बजे वाला वादा क्यों दिला रही कांग्रेस? तब थे बिहार के डिप्टी सीएमMLC Election Schedule: बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर चुनाव की घोषणा, जानिए कब से भरे जाएंगे नामांकनबिहार के एक और भ्रष्ट पर EOU की रेड, भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर छापेमारीबिहार में MLC चुनाव की आ गई तारीख, 8 सीटों पर होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल'मैथिली ठाकुर रात के 3 बजे भी घर से बाहर सुरक्षित तो जमुई की बेटी को क्यों नहीं?' पुराने बयान याद दिला रही RJDकिराएदार को मकान मालिक की बेटी से हुआ प्यार, दोनों पंजाब से सीधे पहुंचे बिहार, पीछे-पीछे आ गई पुलिस'बिहार मेरे खून में बसा है..', बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सोनू सूद ने सरकार से कही बड़ी बा...बिहार में 'बड़ा सरकार' के भरोसे राजधानी पटना क्यों पहुंच रहीं महिलाएं? 3 डिसमिल जमीन वाला बसेरा अभियान क्या...जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैरबिहार के जमुई में छात्रा से छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर, पूरे देश में मचा था हBihar Jamui Case: जमुई कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटरसम्राट चौधरी को रात 12 बजे वाला वादा क्यों दिला रही कांग्रेस? तब थे बिहार के डिप्टी सीएमMLC Election Schedule: बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर चुनाव की घोषणा, जानिए कब से भरे जाएंगे नामांकनबिहार के एक और भ्रष्ट पर EOU की रेड, भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर छापेमारीबिहार में MLC चुनाव की आ गई तारीख, 8 सीटों पर होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल'मैथिली ठाकुर रात के 3 बजे भी घर से बाहर सुरक्षित तो जमुई की बेटी को क्यों नहीं?' पुराने बयान याद दिला रही RJD

Article Advertisement

Business

रसोई गैस की कीमत में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी

रसोई गैस की कीमत में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) सब्सिडी वाली रसोई गैस सहित सभी श्रेणियों में एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमतों में बुधवार को 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। दो महीनों से भी कम समय में दरों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। ते

रसोई गैस की कीमत में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी

Article Advertisement

रसोई गैस की कीमत में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) सब्सिडी वाली रसोई गैस सहित सभी श्रेणियों में एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमतों में बुधवार को 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। दो महीनों से भी कम समय में दरों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत अब दिल्ली में 884.50 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) है। इससे पहले एक जुलाई को सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की दरों में 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। अगस्त में एक तारीख और 18 तारीख को बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमतों में हर बार 25 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि हुई थी। उद्योग सूत्रों ने कहा कि सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत एक अगस्त को नहीं बढ़ाई गई थी, क्योंकि उस समय संसद का सत्र चल रहा था और बढ़ोतरी होने पर विपक्ष सरकार पर हमला कर सकता था। ताजा वृद्धि के बाद सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत एक जनवरी से कुल 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ चुकी है। मासिक मूल्य वृद्धि ने सब्सिडी को खत्म कर दिया है। कुछ दूर-दराज के क्षेत्रों को छोड़कर प्रमुख शहरों में सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत लगभग बराबर है। घरेलू रसोई गैस की कीमत पिछले सात वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है। एक मार्च 2014 को घरेलू गैस का खुदरा बिक्री मूल्य 410.5 रुपये प्रति सिलेंडर था। वाणिज्यिक सिलेंडर (19 किलो) की कीमत में भी 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, और दिल्ली में इसकी कीमत अब 1,693 रुपये होगी। दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 101.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.77 रुपये प्रति लीटर है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read