देश में कोविड-19 के 1.32 लाख से अधिक नए मामले, 3,207 लोगों की मौत नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,32,788 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,83,07,832 पर पहुंच गयी है जबकि संक्रमण की दैनिक दर गिरकर 6.57 प्रतिशत रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस महामारी से 3,207 और लोगों ने जान गंवा दी है और इसके साथ ही मृतकों की संख्या 3,35,102 पर पहुंच गयी है।
सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20 लाख से कम दर्ज की गई है।
मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 20,19,773 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।
अभी तक देश में कुल 35,00,57,330 नमूनों की जांच की जा चुकी है जबकि संक्रमण की दैनिक दर 6.57 प्रतिशत दर्ज की गई।
संक्रमण दर लगातार नौवें दिन 10 प्रतिशत से कम रही है।
संक्रमण की साप्ताहिक दर गिरकर 8.21 प्रतिशत रह गयी है।
इलाज करा रहे इस महामारी के मरीजों की संख्या घटकर 17,93,645 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 6.34 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 92.48 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 1,01,875 की कमी आई है।
आंकड़ों के मुताबिक, लगातार 20वें दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही है।
इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,61,79,085 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए।
देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।
देश में इस महामारी से जिन 3,207 लोगों ने जान गंवाई है उनमें से सबसे अधिक 854 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।
इसके बाद तमिलनाडु में 490, कर्नाटक में 464, केरल में 194, उत्तर प्रदेश में 175, पश्चिम बंगाल में 137 और आंध्र प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई।
कोरोना वायरस से अभी तक 3,35,102 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनमें से 96,198 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 29,554 की कर्नाटक, 24,722 की तमिलनाडु, 24,299 की दिल्ली, 20,672 की उत्तर प्रदेश, 15,678 की पश्चिम बंगाल, 14,649 की पंजाब और 13,077 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
Article Advertisement
India
देश में कोविड-19 के 1.32 लाख से अधिक नए मामले, 3,207 लोगों की मौत
देश में कोविड-19 के 1.32 लाख से अधिक नए मामले, 3,207 लोगों की मौत नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,32,788 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,83,07,832 पर पहुंच गयी है जबकि संक्रमण की दैनिक दर गिरकर 6.57 प्रतिशत रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

India
केरल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से बढ़ी चिंता

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
