अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...

Article Advertisement

Politics

IT वेबसाइट पर आई दिक्कत तो CA ने नारायण मूर्ति पर कसा तंज, बोला – ‘टीम से एक घंटा और काम करवाओ’

IT वेबसाइट पर आई दिक्कत तो CA ने नारायण मूर्ति पर कसा तंज, बोला – ‘टीम से एक घंटा और काम करवाओ’ इनकम टैक्स की वेबसाइट में आ रही दिक्कतों से CA को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तो उसने इंफोसिस के संस्थापक ट्रोल करते हुए X पर पोस्ट किया। अब यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इंफोसिस द्वारा बनाई गई आयकर पो

IT वेबसाइट पर आई दिक्कत तो CA ने नारायण मूर्ति पर कसा तंज, बोला – ‘टीम से एक घंटा और काम करवाओ’

Article Advertisement

IT वेबसाइट पर आई दिक्कत तो CA ने नारायण मूर्ति पर कसा तंज, बोला – ‘टीम से एक घंटा और काम करवाओ’ इनकम टैक्स की वेबसाइट में आ रही दिक्कतों से CA को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तो उसने इंफोसिस के संस्थापक ट्रोल करते हुए X पर पोस्ट किया। अब यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इंफोसिस द्वारा बनाई गई आयकर पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) निराश हैं। सोशल मीडिया पर IT वेबसाइट में आई इस दिक्कत को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं लेकिन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने सोशल मीडिया पर इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति पर उन्हीं की बात को दोहराते हुए तंज कसा है। @Basappamv नाम के X अकाउंट से एक सीए ने आईटी वेबसाइट पर आ रही परेशानियों के बाद उन्होंने कहा कि लंबे समय तक काम करने के बावजूद, उन्हें और अन्य सीए को इंफोसिस द्वारा विकसित आयकर पोर्टल पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। तंज कसते हुए CA ने आगे लिखा कि प्रिय नारायण मूर्ति सर, आपकी सलाह मानते हुए हम टैक्स देने वाले सप्ताह में 70 घंटे से अधिक काम कर रहे हैं। क्या आप अपनी इंफोसिस टीम से कह सकते हैं कि वह सप्ताह में सिर्फ एक घंटा काम करे ताकि आयकर पोर्टल सुचारू रूप से चले?” क्या बोले थे नारायण मूर्ति? दरअसल नारायण मूर्ति ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए सप्ताह में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी, उनके इस बयान पर काफी बवाल मचा था। कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया था तो कुछ ने विरोध किया था। हालांकि अब जब उनकी कंपनी द्वारा बनाई गई इनकम टैक्स की वेबसाइट में दिक्कत आई तो लोगों ने उन्हें ही ट्रोल कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि उस 70 घंटों में 30 घंटे लोगों को आईटी की वेबसाइट पर अपना काम करने के लिए लड़ना पड़ेगा। वह इस बात को पहले से ही जानते थे, इसीलिए वो बयान दिया था। वो एक सच्चे राष्ट्रवादी है, जो अपनी विकास टीम की ताकत को जानते हैं। एक ने लिखा कि मेरे मन में इंफोसिस के लिए बहुत सम्मान था, लेकिन पिछले 4 सालों से उनके आयकर पोर्टल को देखने के बाद, इस कंपनी के लिए मेरा सारा सम्मान खत्म हो गया है।   एक ने लिखा कि सिर्फ इंफोसिस ही नहीं, ICAI पोर्टल भी उतना ही खराब है। मुझे सीए संस्थान से कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई और उनकी हेल्प डेस्क बहुत खराब है। एक अन्य ने लिखा कि पूरे दो दिन मैंने उस पोर्टल पर बिताया था। जहां बेसिक चीजें ही खराब हैं। इसने और भी वेबसाइट बनाई हुई हुई है, उसमें इतनी दिक्कतें क्यों नहीं आतीं। एक अन्य ने लिखा कि आईटी वेबसाइट की शिकायतों पर सरकार को एक्शन लेना चाहिए और कंपनी पर पेनल्टी लगानी चाहिए।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read