अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजमंगल पांडेय को असम, देवेश कुमार को अरुणाचल; BJP ने बिहार के इन नेताओं पर भी जताया भरोसागिरफ्तार करो इसको, ये कैसी हरकत..लड़कियों के करीब जाकर क्यों करता है स्टंट, लोगों का भड़का गुस्साजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैई-रिक्शा से 81 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, सीतामढ़ी का आर...SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, सीतामढ़ी का आरोपी पकड़ा गयाबिहार से बहुत बड़ी खबर, दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द, 27 मई को 2 पालियों में हुई थी आयोजितसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजमंगल पांडेय को असम, देवेश कुमार को अरुणाचल; BJP ने बिहार के इन नेताओं पर भी जताया भरोसागिरफ्तार करो इसको, ये कैसी हरकत..लड़कियों के करीब जाकर क्यों करता है स्टंट, लोगों का भड़का गुस्साजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैई-रिक्शा से 81 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, सीतामढ़ी का आर...SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, सीतामढ़ी का आरोपी पकड़ा गयाबिहार से बहुत बड़ी खबर, दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द, 27 मई को 2 पालियों में हुई थी आयोजित

Article Advertisement

India

भारत में अप्रैल में 27,700 शिकायतें मिलीं: गूगल

भारत में अप्रैल में 27,700 शिकायतें मिलीं: गूगल नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) गूगल ने अपनी पहली मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कहा कि उसे भारत में इस साल अप्रैल में व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से स्थानीय कानूनों या व्यक्तिगत अधिकारों के कथित उल्लंघन से संबंधित 27,700 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिसके चलते 59,350 स

भारत में अप्रैल में 27,700 शिकायतें मिलीं: गूगल

Article Advertisement

भारत में अप्रैल में 27,700 शिकायतें मिलीं: गूगल नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) गूगल ने अपनी पहली मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कहा कि उसे भारत में इस साल अप्रैल में व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से स्थानीय कानूनों या व्यक्तिगत अधिकारों के कथित उल्लंघन से संबंधित 27,700 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिसके चलते 59,350 सामग्रियों को हटाया गया। गूगल ने 26 मई से लागू हुए आईटी नियमों के तहत अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट जारी की। नए आईटी नियमों के तहत 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले बड़े डिजिटल मंचों को हर महीने अपनी अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी, जिसमें प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होगा। रिपोर्ट में कई ऐसे संचार लिंक या जानकारी का ब्यौरा भी दिया गया है, जिन्हें गूगल ने स्वचालित उपकरणों की मदद से हटा दिया है या पहुंच को अक्षम कर दिया। गूगल के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी का दुनिया भर से मिलने वाले विभिन्न अनुरोधों के संबंध में पारदर्शिता का एक लंबा इतिहास रहा है। प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ‘‘इन सभी अनुरोधों का निरीक्षण किया गया और 2010 से हमारी मौजूदा पारदर्शिता रिपोर्ट में इन्हें शामिल किया गया है। यह पहली बार है जब हम (भारत के) नए आईटी नियमों के अनुसार मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट प्रकाशित करेंगे, और अधिक विवरण प्रकाशित करना जारी रखेंगे क्योंकि हम भारत के लिए अपनी रिपोर्टिंग प्रक्रिया को बेहतर बना रहे हैं।’’ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डेटा संस्करण और सत्यापन के लिए लगने वाले समय को देखते हुए आंकड़े दो महीने बाद आएंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read