देश में कोविड-19 के 44,111 नए मामले, संक्रमण से 738 लोगों की मौत नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,111 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,02,362 हो गयी और इस दौरान संक्रमण से 738 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,01,050 हो गयी है जो 86 दिनों में सबसे कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़े के अनुसार 97 दिन बाद देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या पांच लाख से कम 4,95,533 दर्ज की गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.62 प्रतिशत है।
कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 97.06 प्रतिशत हो गयी है।
पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मामलों में 14,104 की कमी आयी है।
बृहस्पतिवार को 18,76,036 नमूनों की जांच की गयी।
देश में अब तक 41,64,16,463 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।
मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत है।
यह लगातार 26वें दिन पांच प्रतिशत से कम है।
साप्ताहिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार लगातार 51वें दिन संक्रमितों की तुलना में रोग से स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है।
देश में 2,96,05,779 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि मृत्यु दर1.31 प्रतिशत है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की अब तक 34.46 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए।
देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में जिन 738 लोगों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के 156 लोग, केरल के 146 लोग, तमिलनाडु के 97 लोग और कर्नाटक के 88 मरीज शामिल थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक संक्रमण से कुल 4,01,050 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के 1,22,353, कर्नाटक के 35,222, तमिलनाडु के 32,818, दिल्ली के 24,983, उत्तर प्रदेश के 22,616, पश्चिम बंगाल के 17,758 और पंजाब के 16,086 मरीज शामिल थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
Article Advertisement
India
देश में कोविड-19 के 44,111 नए मामले, संक्रमण से 738 लोगों की मौत
देश में कोविड-19 के 44,111 नए मामले, संक्रमण से 738 लोगों की मौत नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,111 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,02,362 हो गयी और इस दौरान संक्रमण से 738 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,01,050 हो गयी है जो 86 दि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

India
केरल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से बढ़ी चिंता

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
