शेयर मार्केट में निवेश करने वाले हो जाएं अलर्ट!
चोरी हो सकते हैं शेयर, ये हैं बचने के 5 टिप्स डीमैट अकाउंट में सेंध लगाकर शेयर चुराने के मामले सामने लगे हैं।
हैकर अकाउंट हैक करके शेयर के साथ निवेशक की जानकारी भी बेच रहे हैं।
अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है।
जानें अपने डीमैट अकाउंट को किस प्रकार सेफ रखें: अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है।
जालसाजों की नजर अब लोगों के शेयरों पर पड़ गई है।
बैंक अकाउंट में सेंध की तरह ये अब डीमैट अकाउंट में भी सेंध लगा रहे हैं और अकाउंट से शेयर उड़ा रहे हैं।
हाल में महाराष्ट्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
एक हैकर ने एक शख्स का डीमैट अकाउंट हैक कर एक करोड़ 26 लाख रुपये के शेयर चुराकर बेच दिए।
ऐसे में अब आपको अपने बैंक अकाउंट के साथ डीमैट अकाउंट को भी सेफ रखना जरूरी हो गया है।
क्या डीमैट अकाउंट में सेंध लग सकती है?
जब डीमैट अकाउंट खोला जाता है तो इसे काफी सुरक्षित माना जाता है।
लेकिन अब जिस तरह इसमें से शेयर चोरी के मामले सामने आए हैं, उससे एक सवाल खड़ा होता है क्या डीमैट अकाउंट में सेंध लगाई जा सकती है?
इसका जवाब है हां।
हालांकि यह इतना भी आसान नहीं है।
लेकिन हैकर डीमैट अकाउंट में सेंध लगाकर न केवल शेयर चोरी कर सकते हैं बल्कि यूजर्स का डेटा भी चुराकर उसे बेच सकते हैं।
हैकर्स कई तरह से डीमैट अकाउंट में लगा सकते हैं सेंध।
ये हैं डीमैट में सेंध के 5 कारण और बचाव 1. ब्रोकर फर्म के कारण डीमैट अकाउंट में सेंध का सबसे बड़ा कारण ब्रोकर फर्म भी है।
दरअसल, शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए हमें किसी न किसी ब्रोकर फर्म का चुनाव करना होता है जिसके माध्यम से डीमैट अकाउंट खोला जाता है।
इसमें HDFC Securities, Motilal Oswal, Sharekhan, Upstox, Zerodha, Groww आदि प्रमुख हैं।
जिस ब्रोकर कंपनी के माध्यम से आपने डीमैट अकाउंट खुलवाया है, अगर उसके सर्वर को हैक कर लिया जाए तो संभव है कि आपका डीमैट अकाउंट भी हैक हो जाए।
एक्सपर्ट कहते हैं कि ब्रोकर फर्म चुनते समय सावधानी रखें।
हमेशा टॉप लेवल की ब्रोकर फर्म को महत्व दें।
2. ब्रोकर के नाम से फोन करना कई बार ऐसा भी होता है कि कोई शख्स ब्रोकर कंपनी के अधिकारी के नाम से कॉल करता है।
ये कॉल वेब आधारित कॉलिंग ऐप से की जाती हैं।
हैकर इस कॉल को वेरिफिकेशन के नाम पर करते हैं और यूजर्स की डिटेल्स ले लेते हैं।
बाद में वह OTP भी हासिल कर लेते हैं और फिर अकाउंट पर कंट्रोल कर लिया जाता है।
ऐसे में किसी भी शख्स का फोन आए और वह खुद को ब्रोकर कंपनी का अधिकारी बताए तो उसकी बात पर विश्वास न करें।
उसका फोन काटकर कंपनी के ऑफिशियल नंबर पर कॉल करें।
3. ई-मेल या मैसेज पर लिंक भेजकर हैकर यूजर के फोन पर मैसेज या ई-मेल के जरिए पासवर्ड रीसेट का लिंक भेजते हैं।
यह लिंक ऐसा होता है जैसे ब्रोकर की तरफ से आया हो।
असल में यह लिंक एक जाल होता है।
काफी यूजर इस लिंक को सही मान लेते हैं और इस पर क्लिक करके पासवर्ड रीसेट कर देते हैं।
इससे यूजर की जानकारी हैकर के पास पहुंच जाती है।
इसलिए किसी भी प्रकार के लिंक पर क्लिक न करें और अगर करें तो देखें कि क्या वह लिंक वास्तव में ब्रोकर की तरफ से आया है।
इसके बारे में ब्रोकर फर्म को कॉल करके पूछ लें।
4. IPO दिलाने के नाम पर शेयर मार्केट के एक्सपर्ट नरेश कुमार बताते हैं कि आज के समय काफी लोग IPO में निवेश कर रहे हैं।
ऐसे में जो शख्स IPO बुक करता है, हैकर्स के पास जानकारी चली जाती है।
ऐसा इसलिए क्योंकि इनके पास ऐसे निवेशकों का डेटा होता है और ब्रोकर के साथ कुछ इंटरनल लिंक भी हो सकते हैं।
बाद में ये हैकर इन निवेशकों को कॉल करते कहते हैं कि आपको यह IPO 100 फीसदी दिला देंगे।
इसके लिए आपकी एक सहमति चाहिए।
वह एक लिंक देते हैं या OTP आता है।
परमिशन देने के बाद डीमैट अकाउंट का एक्सेस हैकर्स के पास चला जाता है।
नरेश बताते हैं कि IPO दिलाना इस प्रकार से संभव ही नहीं है।
यह सब कुछ कंपनी पर निर्भर करता है और इसकी एक प्रक्रिया होती है।
5. मुनाफे के नाम पर काफी हैकर निवेशकों को कॉल करके मुनाफे का लालच देते हैं।
जो भी निवेशक इनके जाल में फंस गया, उसके डीमैट अकाउंट का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते हैं और उसमें रखे शेयर उड़ा देते हैं।
इसलिए एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसे मुनाफे के लालच में न आएं और किसी भी कॉल करने वाले शख्स को अपने अकाउंट से संबंधित कोई जानकारी न दें।
Article Advertisement
Politics
शेयर मार्केट में निवेश करने वाले हो जाएं अलर्ट! चोरी हो सकते हैं शेयर, ये हैं बचने के 5 टिप्स
शेयर मार्केट में निवेश करने वाले हो जाएं अलर्ट! चोरी हो सकते हैं शेयर, ये हैं बचने के 5 टिप्स डीमैट अकाउंट में सेंध लगाकर शेयर चुराने के मामले सामने लगे हैं। हैकर अकाउंट हैक करके शेयर के साथ निवेशक की जानकारी भी बेच रहे हैं। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है। जानें अप

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
