बिहार में शादी करने की खौफनाक सजा, अपने ही भाई ने घोंटा गला, पेड़ से लटकी मिली लाश भाई की मौत होने के बाद विधवा के लिबास में भाभी को देवर देख नहीं पाया और उससे शादी कर ली, लेकिन इस शादी की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
इस शादी से उसके अन्य परिजन खुश नहीं थे।
भाई की मौत होने के बाद विधवा के लिबास में भाभी को देवर देख नहीं पाया और उससे शादी कर ली, लेकिन इस शादी की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
इस शादी से उसके अन्य परिजन खुश नहीं थे।
इसलिए उन्होंने उसे मौका मिलते ही मौत के घाट उतार दिया।
बिहार के वैशाली में यह ऑनर किलिंग हुई।
युवक को उसके अपने ही भाई गला घोंटकर मार दिया और लाश पेड़ से लटका दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृतक के साले ने पुलिस को दिए बयान में परिजनों के नफरत भरे रवैये के बारे में बताया और उसके भाई पर ही हत्या करने का आरोप लगाया।
वहीं मृतक के परिजनों ने ससुरालियों के अत्याचारों से परेशान होकर सुसाइड करने का मामला बताया।
पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से केस की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयन ले लिए हैं।
जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी-बच्चों के साथ रहता था नेपाल में बेलसर पुलिस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान साईन गांव निवासी 30 वर्षीय राम प्रवेश कुमार महतो पुत्र संतर लाल महतो के रूप में हुई।
उसकी शादी 8 साल पहले अपनी ही विधवा भाभी से हुई थी, जिसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांव किशुनपुर मोहनी निवासी राजकिशोर सिंह की बेटी नीतू देवी के रूप में हुई।
मृतक के साले ने गाछी में पेड़ से जीजा की लाश लटकी देखी और पुलिस को बुलाया।
उसने बताया कि उसका जीजा 2 दिन पहले ही नेपाल से आया था।
उसकी बहन की शादी 8 साल पहले राम प्रवेश से हुई थी, जो रिश्ते में उसकी सगी भाभी थी, लेकिन इस शादी से राम प्रवेश के परिजन खुश नहीं थे।
वे उसकी जान के दुश्मन बने हुए थे।
इसलिए वह पत्नी और दोनों बच्चों के साथ नेपाल में रहकर गुजर बसर कर रहा था।
ससुरालियों को सुसाइड के बारे में बताया मृतक राम प्रवेश के साले ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों को लेकर घर आया था।
पत्नी अपने मायके चली गई, पीछे से राम प्रवेश के साथ उसके परिजनों ने लड़ाई झगड़ा किया।
इसी लड़ाई ने भाई ने अपनी खुन्नस निकाली और राम प्रवेश का गला घोंट दिया।
लाश को घर के पीछे गाछी में पेड़ से लटका दिया।
मृतक के ससुर राज किशोर सिंह ने बताया कि राम प्रवेश की हत्या उसके घर वालों ने ही की है।
उन्होंने आज सुबह फोन करके बताया कि राम प्रवेश ने सुसाइड कर ली है, लेकिन वह सुसाइड कैसे कर सकता है?
हंसता खेलता परिवार था।
न किसी तरह का झगड़ा और न ही प्रॉपर्टी विवाद था।
उसके परिजन शादी से नाराज जरूर थे।
वे अकसर उसे धमकाते थे, इसी के चलते उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया।
Article Advertisement
Crime
बिहार में शादी करने की खौफनाक सजा, अपने ही भाई ने घोंटा गला, पेड़ से लटकी मिली लाश
बिहार में शादी करने की खौफनाक सजा, अपने ही भाई ने घोंटा गला, पेड़ से लटकी मिली लाश भाई की मौत होने के बाद विधवा के लिबास में भाभी को देवर देख नहीं पाया और उससे शादी कर ली, लेकिन इस शादी की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस शादी से उसके अन्य परिजन खुश नहीं थे। भाई की मौत होने के बाद विधवा के लिब

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
