History: चमत्कार!
बच्ची जिंदा बची, 155 लाशें मिली; उड़ान भरते समय हुए विमान हादसे की खौफनाक कहानी प्लेन क्रैश में 155 लोग जिंदा जलकर मारे गए, लेकिन 4 साल की बच्ची जिंदा बच गई।
उसे हादसे में मामूली चोटें लगी।
टेकऑफ होते ही विमान पेड़ों और बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया था और उसमें भीषण आग भी लग गई थी।
Northwest Airlines Flight 255 Crash Memoir: हाल ही में ब्राजील और नेपाल में 2 भीषण विमान हादसे हुए, जिनमें दोनों विमानों में सवार लोग जिंदा नहीं बचे।
इस बीच आपको बताते हैं, उस विमान हादसे की कहानी, जिसमें 155 लोगों के मारे जाने के बावजूद एक ऐसा चमत्कार हुआ था, जिसके बारे में जानकर कोई यकीन नहीं कर पाएगा कि ऐसा भी हो सकता है।
हादसा आज के दिन 16 अगस्त 1987 को हुआ था।
हादसे में जहां पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स जिंदा जलकर मारे गए, वहीं 4 साल की बच्ची किस्मत से बच गई और उसे मामूली चोटें लगी।
जांचकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हो सकता है, बच्ची क्रैश होते वक्त आग लगने से पहले छिटककर बाहर गिर गई।
इसलिए वह आग की चपेट में आने से बच गई।
हादसा गलत फ्लैपिंग और स्लैट्स कॉन्फ़िगरेशन के कारण हुआ।
दोनों एक्टिविटी टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान की जाती है।
अमेरिका के इतिहास का दूसरा सबसे घातक विमान हादसा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान हादसा संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास की दूसरी सबसे घातक विमान दुर्घटना थी।
17 अगस्त की सुबह नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट 255 ने अमेरिका के मिशिगन शहर में बने MBS इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।
अमेरिका के ही डेट्रोइट मेट्रोपॉलिटन वेन काउंटी एयरपोर्ट पर फ्लाइट का पहला स्टॉपेज था।
अमेरिका के ही अरिजोना शहर के स्काई हार्बर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरा स्टॉपेज था।
फ्लाइट कैलिफोर्निया के जॉन वेन एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी, लेकिन पहले स्टॉपेज ट्रोइट मेट्रोपॉलिटन वेन काउंटी एयरपोर्ट से टेकऑफ होते समय क्रैश हो गई।
जहाज का मलबा रेलवे पुल के पास गिरा था।
फ्लाइट के कैप्टन 57 वर्षीय जॉन आर. मौस और फर्स्ट पायलट 35 वर्षीय डेविड जे. डोड्स थे।
4 फ्लाइट अटेंडेंट थे और 149 पैसेंजर्स थे।
इन 156 लोगों में से 155 लोग मारे गए थे और 4 साल की बच्ची जिंदा बची थी, जो रेस्क्यू टीम को रोते बिलखते हुए मिली थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान 200 मील प्रति घंटे; 310 किमी/घंटे की रफ्तार से रनवे से उड़ा।
जमीन से लगभग 50 फीट (15 मीटर) ऊपर जाते ही एक तरफ से दूसरी तरफ लुढ़कने लगा, क्योंकि फ्लैप्स सही तरीके से नहीं खुले।
रनवे से 2760 फीट (840 मीटर) दूर जाकर विमान का बायां पंख हवाई अड्डे पर लगे लाइट पोल से टकराया और इसमें आग लग गई।
विमान 90 डिग्री के एंगल से बाईं ओर लुढ़का और एविस कार रेंटल बिल्डिंग की छत से टकराया।
फिर अनियंत्रित विमान मिडलबेल्ट रोड पर उल्टा होकर फिसलता चला गया।
मलबा नेरफॉक साउथ रेलवे ओवरपास और हाईवे-94 के ओवरपास से टकराया।
रेलवे पुल के नीचे मलबा धू-धू कर जला।
World
History: चमत्कार! बच्ची जिंदा बची, 155 लाशें मिली; उड़ान भरते समय हुए विमान हादसे की खौफनाक कहानी
Published: 16/08/2024, 04:50:29 pm•60 views•Seemanchal Live
History: चमत्कार! बच्ची जिंदा बची, 155 लाशें मिली; उड़ान भरते समय हुए विमान हादसे की खौफनाक कहानी प्लेन क्रैश में 155 लोग जिंदा जलकर मारे गए, लेकिन 4 साल की बच्ची जिंदा बच गई। उसे हादसे में मामूली चोटें लगी। टेकऑफ होते ही विमान पेड़ों और बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया था और उसमें भीषण आग भी लग गई थ

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

World
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, नए नेता के चयन तक संभालेंगे पद

World
US-ईरान शांति वार्ता पर संकट! जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द, इजरायल के हमलों से बढ़ा तनाव
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


