हिमा के मांसपेशियों में खिंचाव, ओलंपिक क्वालीफिकेशन चूकने का खतरा पटियाला, 26 जून (भाषा) फर्राटा धाविका हिमा दास यहां राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को 100 मीटर हीट (दौड़) के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चोटिल हो गईं।
उनकी चोट की गंभीरता का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी, ‘‘हमें उम्मीद है कि हिमा दास आज सुबह अंतर-राज्यीय मीट में 100 मीटर हीट के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के बाद जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी।’’ हिमा तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है।
वह अभी तक इन खलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी है और तीसरे हीट में उन्होंने 100 मीटर की दौड़ 12.01 सेकेंड में पूरी की।
वह इस दौरान हीट में तीसरे स्थान पर रही।
इस प्रक्रिया में उसने शनिवार शाम को होने वाले फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया, लेकिन खिताबी दौड़ में उनके भाग लेने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
हिमा की चोट अगर गंभीर हुई तो तोक्यो खेलों के लिए चार×100 मीटर महिला रिले टीम की क्वालीफिकेशन के लिए यह बड़ा झटका होगा क्योंकि हिमा चौकड़ी की महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जिसमें दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन भी शामिल हैं।
हिमा अगर रिले टीम में जगह नहीं बनाती है तो उसके तोक्यो जाने की संभावना बहुत कम है।
असम की यह सितारा धाविका हालांकि ओलंपिक खेलों में 200 मीटर स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही है।
हिमा लंबे समय से शरीर के निचले हिस्से में चोट की समस्या से जूझ रही है।
उन्होंने आईजीपी चार में 200 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ 22.88 सेकेंड का समय निकाला जो क्वालीफिकेशन के लिए जरूरी लेकिन 22.80 सेकेंड के काफी करीब था।
मौजूदा टूर्नामेंट हिमा और दुती के लिए तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने का आखिरी मौका है।
Article Advertisement
Sports
हिमा के मांसपेशियों में खिंचाव, ओलंपिक क्वालीफिकेशन चूकने का खतरा
हिमा के मांसपेशियों में खिंचाव, ओलंपिक क्वालीफिकेशन चूकने का खतरा पटियाला, 26 जून (भाषा) फर्राटा धाविका हिमा दास यहां राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को 100 मीटर हीट (दौड़) के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चोटिल हो गईं। उनकी चोट की गंभीरता का हालांकि अभी पता नहीं चल सका ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
