तो क्या हुआ बिहार में शराबबंदी है, यहां तो घूंट लेकर लोग जमकर झूमते हैं कभी वो हंसता था, कभी गाने लगता था, कभी सड़क पर लेट जाता था. अरे भाई जब शराब का नशा चढ़ेगा तो ऐसा ही होगा. नालंदा : बिहार में साल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है. बावजूद इसके धड़ल्ले से इसकी अवैध स्पलाई हो रही है. कई लोग जहरीली शराब पीने से मौत के मुंह में समा रहे हैं. तो कई लोग शराब पीकर बवाल काटते नजर आते है. नालंदा में शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से भी कुछ ऐसी ही तस्वीर उभरकर सामने आयी है. बीच चौराहे पर शराबी के हाई वोल्टेज ड्रामा को देखकर राहगीर सन्न रह गए. कुछ देर के लिए यातयात व्यवस्था चरमरा गई और लोग तमाशबीन बने रहे. सड़क पर लेटकर किया हंगामा : जब कुछ स्थानीय रेड़ी दुकानदारों ने लोगों के लिए ट्रैफिक को सुचारू रूप से चालू करने के लिए शराबी को बीच चौराहे से हटाकर किनारे लाया, तो शराबी वापस हाथ छुड़ाकर चौक पर पहुंच गया और सड़क पर लेटकर ड्रामा करने लगा. शराबबंदी की पोल खुली : कभी वह शराबी गाली गलौज करता, तो कभी मुस्कुराते हुए गाना गाने लगता. यह पूरा नजारा नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र अस्पताल चौक पर दिखा. मतलब नीतीश के नालंदा में शराबबंदी की पोल खुल गई. डायल 112 की टीम ले गई : फिर स्थानीय लोगों ने डायल 112 को मामले की जानकारी दी. सूचना पाकर पहुंची डायल 112 टीम की पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और फिर थाने ले गई. डायल 112 की पुलिस ने बताया कि, ''व्यक्ति शराब के नशे में था. उससे पूछताछ करने के लिए लहेरी थाना ले जा रहे हैं. होश आने पर स्पष्ट हो पाएगा कि वह कहां का है. प्रथम दृष्टया वह मजदूर प्रतीत होता है.'' सिवान में तीन की मौत : बता दें कि शराबबंदी वाले बिहार में आज भी सिवान में तीन लोगों की जान चली गई है. बावजूद इसके न तो शराबी और न ही शराब माफियाओं पर इसका असर पड़ रहा है.
Article Advertisement
Politics
तो क्या हुआ बिहार में शराबबंदी है, यहां तो घूंट लेकर लोग जमकर झूमते हैं,
तो क्या हुआ बिहार में शराबबंदी है, यहां तो घूंट लेकर लोग जमकर झूमते हैं कभी वो हंसता था, कभी गाने लगता था, कभी सड़क पर लेट जाता था. अरे भाई जब शराब का नशा चढ़ेगा तो ऐसा ही होगा. नालंदा : बिहार में साल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है. बावजूद इसके धड़ल्ले से इसकी अवैध स्पलाई हो रही है. कई लोग जहरीली शर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
