अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैBihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाशसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैBihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाश

Article Advertisement

Politics

बाइक चलाने वाले हो जाएं सावधान, बिहार में हेलमेट जांच का अभियान होगा तेज - Helmet checking campaign In Bihar

बाइक चलाने वाले हो जाएं सावधान, बिहार में हेलमेट जांच का अभियान होगा तेज - Helmet checking campaign In Bihar आप बिहार में बाइक चलाते हैं तो हेलमेट पहनकर निकला करें. वरना फाइन देने के लिए तैयार रहें. परिवहन विभाग ने सख्त निर्देश दिया है. पटना : सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की हो रही मौतों क

बाइक चलाने वाले हो जाएं सावधान, बिहार में हेलमेट जांच का अभियान होगा तेज - Helmet checking campaign In Bihar

Article Advertisement

बाइक चलाने वाले हो जाएं सावधान, बिहार में हेलमेट जांच का अभियान होगा तेज - Helmet checking campaign In Bihar आप बिहार में बाइक चलाते हैं तो हेलमेट पहनकर निकला करें. वरना फाइन देने के लिए तैयार रहें. परिवहन विभाग ने सख्त निर्देश दिया है. पटना : सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की हो रही मौतों को देखते हुए राज्य सरकार ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है. परिवहन विभाग के निर्देश पर सभी जिलों में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य हेलमेट धारण की प्रतिशतता बढ़ाना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है. बाइक चालकों की सबसे ज्यादा मौतें : परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष राज्य में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 3203 दोपहिया वाहन चालकों की मौत हुई, जबकि 2247 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इन मौतों में 882 दोपहिया वाहन चालक एवं 507 सवार दुर्घटना के वक्त हेलमेट नहीं पहने थे. इनमें से ज्यादातर मौतों का मुख्य कारण हेलमेट नहीं पहनना पाया गया है. ''सड़क दुर्घटना आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं. बिना हेलमेट के सड़क पर वाहन चलाना सिर पर गंभीर चोट का कारण बनता है, जो जानलेवा हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को और भी सख्ती से लागू कर रही है.''- संजय कुमार अग्रवाल, परिवहन सचिव जिलाधिकारियों और जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश : सभी जिलों के जिलाधिकारियों और जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता फैलाएं और इसके पालन की सुनिश्चितता के लिए उचित कदम उठाएं. जिलों में विभिन्न गतिविधियों, जैसे हेलमेट जांच अभियान, जन जागरूकता कार्यक्रम और कैंपेन के माध्यम से लोगों को हेलमेट के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी. चलाया जायेगा हेलमेट विशेष जांच अभियान : परिवहन एवं यातायात पुलिस द्वारा राज्य के सभी जिलों में एक विशेष हेलमेट जांच अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत यातायात पुलिस की टीम सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों की जांच करेगी और बिना हेलमेट पाए जाने पर जुर्माना किया जाएगा. यह अभियान सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ ही लोगों में नियमों का पालन करने की आदत डालने का प्रयास करेगा. ''आप अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें. दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाला हेलमेट पहनें. हेलमेट आपके जीवन की सुरक्षा के लिए है. इसका उपयोग न करना आपकी जान को खतरे में डाल सकता है.''- संजय कुमार अग्रवाल, परिवहन सचिव जानकारी :- दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं सवारी दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है. इसके बावजूद कई लोग इस नियम का पालन नहीं करते, जिसके कारण उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है. ज्यादातर दुर्घटनाओं में पाया गया है कि वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा हुआ. अगर हेलमेट पहना गया होता, तो कई मौतों को टाला जा सकता था.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read