अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठक

Article Advertisement

Politics

हरियाणा में 42 आईएएस अधिकारियों का तबादला

हरियाणा में 42 आईएएस अधिकारियों का तबादला चंडीगढ़, चार जून (भाषा) हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार को कई उपायुक्तों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 42 अफसरों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार जिन अफसरों का तबादला किया गया है उनमें कुरुक्षेत्

हरियाणा में 42 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Article Advertisement

हरियाणा में 42 आईएएस अधिकारियों का तबादला चंडीगढ़, चार जून (भाषा) हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार को कई उपायुक्तों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 42 अफसरों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार जिन अफसरों का तबादला किया गया है उनमें कुरुक्षेत्र के उपायुक्त सहारनदीप कोर बरार शामिल हैं, जिन्हें पंचकुला नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक और हिसार अर्बन एस्टेट के अतिरिक्त निदेशक अमरजीत सिंह मान को चरखी दादरी का उपायुक्त बनाया गया है। गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त और गुरुग्राम स्थित श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह को इसी पद पर हिसार में स्थानांतरित किया गया है। कैथल के उपायुक्त सुजान सिंह को आयुष निदेशक बनाया गया है। पंचकूला के उपायुक्त व श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहूजा को गुरुग्राम नगर निगम का आयुक्त और श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। अंबाला के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा को हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। चरखी दादरी के उपायुक्त राजेश जोगपाल को हिसार के एचएसवीपी का प्रशासक और अर्बन एस्टेट हिसार का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया को झज्जर का उपायुक्त बनाया गया है। अन्य अधिकारी जिनका तबादला किया गया है उनमें महावीर कौशिक, नरहरि सिंह बांगर, प्रदीप कुमार, धीरेंद्र खडगाटा, धर्मेंद्र सिंह, सुशील सारवान, शक्ति सिंह, प्रदीप दहिया, अनीस यादव, मनोज कुमार और विक्रम शामिल हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read