अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूड9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातबिहार का ये बड़ा हाईवे डूबा पानी में! NH-80 पर सफर ठप्प, जानिए कहां जाने वालों को हो रही दिक्कतभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...अब दुनिया चखेगी बिहार का स्वाद, ब्रिक्स समिट की किट में शामिल हुए सत्तू और मखानानेपाल में बाढ़-भूस्खलन से सोनौली बॉर्डर पर 12 किमी जाम: कई दिन से फंसे मालवाहक, सड़क पर गुजार रहे रात-दिन; ...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलबिहार MLC चुनाव को लेकर JDU के कैंडिडेट लगभग फाइनल, औपचारिक घोषणा बाकी, जानिए कौन-कौन नाम रेस मेंजाम से बेहाल सोनौली, मालवाहकों का बढ़ा दबावभारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूड9 किमी लंबी ट्रकों की कतार घटकर 6 किमी हुई: भैरहवा भंसार रात 1 बजे तक खुला तो 516 वाहनों की निकासी; CTD वाल...MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातबिहार का ये बड़ा हाईवे डूबा पानी में! NH-80 पर सफर ठप्प, जानिए कहां जाने वालों को हो रही दिक्कतभारत-नेपाल सीमा पर 9.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB और कुआरी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, नेपा...अब दुनिया चखेगी बिहार का स्वाद, ब्रिक्स समिट की किट में शामिल हुए सत्तू और मखानानेपाल में बाढ़-भूस्खलन से सोनौली बॉर्डर पर 12 किमी जाम: कई दिन से फंसे मालवाहक, सड़क पर गुजार रहे रात-दिन; ...BRICS में 'ब्रांड बिहार' का डंका! विदेशी मेहमानों को तोहफे में सत्तू और मखाना, मिथिला पेंटिंग्स ने जीता दिलबिहार MLC चुनाव को लेकर JDU के कैंडिडेट लगभग फाइनल, औपचारिक घोषणा बाकी, जानिए कौन-कौन नाम रेस मेंजाम से बेहाल सोनौली, मालवाहकों का बढ़ा दबाव

Article Advertisement

Politics

हरियाणा में कितने परिवारवादियों को BJP ने दिया टिकट? ‘कांग्रेस मुक्त’ से ‘कांग्रेस युक्त’ हुई पार्टी

हरियाणा में कितने परिवारवादियों को BJP ने दिया टिकट? ‘कांग्रेस मुक्त’ से ‘कांग्रेस युक्त’ हुई पार्टी Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में बीजेपी ने कांग्रेस से आए नेताओं को पूरी प्राथमिकता दी है। चाहे वह श्रुति चौधरी हों या राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव, बीजेपी ने किसी से परहेज नहीं किया है।

हरियाणा में कितने परिवारवादियों को BJP ने दिया टिकट? ‘कांग्रेस मुक्त’ से ‘कांग्रेस युक्त’ हुई पार्टी

Article Advertisement

हरियाणा में कितने परिवारवादियों को BJP ने दिया टिकट? ‘कांग्रेस मुक्त’ से ‘कांग्रेस युक्त’ हुई पार्टी Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में बीजेपी ने कांग्रेस से आए नेताओं को पूरी प्राथमिकता दी है। चाहे वह श्रुति चौधरी हों या राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव, बीजेपी ने किसी से परहेज नहीं किया है। पार्टी कांग्रेस सहित तमाम अन्य पार्टियों पर वंशवाद और परिवारवाद का आरोप लगाती रही है। Haryana Assembly Election 2024: परिवारवाद के मसले पर कांग्रेस और अन्य क्षेत्रियों पार्टियों को घेरने वाली बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कम से कम 8 ऐसे लोगों को टिकट दिया है, जिनका ताल्लुक कांग्रेस से रहा है और वे अपने परिवार की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। बीजेपी की 67 उम्मीदवारों की लिस्ट में बहुत सारे नाम हैं, जिनका संबंध परिवारवादी राजनीति से रहा है। बीजेपी ने हरियाणा में पूर्व कांग्रेस नेता विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा को टिकट दिया है। शक्ति रानी शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा राज्य सभा सांसद हैं, उन्हें कालका सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना को समालखा सीट से टिकट दिया गया है। हरियाणा में 1999 में इंडियन नेशनल लोक दल की सरकार बनवाने के मामले में सीनियर भड़ाना की अहम भूमिका रही थी, हरियाणा विकास पार्टी से अलग होने वाले भड़ाना के ग्रुप ने देवी लाल के बेटे ओम प्रकाश चौटाला का समर्थन किया था, जिसके बाद राज्य में इनेलो की सरकार बनी थी और चौटाला सीएम की कुर्सी पर विराजे थे। 2012 में करतार सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में आरएलडी के टिकट पर खतौली सीट से विधानसभा उपचुनाव जीता। बाद में करतार सिंह भड़ाना बीजेपी में शामिल हो गए। आरती राव और श्रुति चौधरी को टिकट बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह की बेटी आरती राव को अटेली सीट से मैदान में उतारा है। वरिष्ठ नेता राव इंदरजीत सिंह लगभग एक दशक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी की लिस्ट में श्रुति चौधरी भी हैं, जो वरिष्ठ नेता किरण चौधरी की बेटी हैं। किरण चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर जून 2024 में बीजेपी ज्वॉइन किया था। श्रुति चौधरी ने बीजेपी को तोशाम सीट से टिकट दिया है। इसी तरह बीजेपी ने आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को उम्मीदवार बनाया है। कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे हैं। 2007 में कांग्रेस से निकाले जाने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा जनहित पार्टी बनाई थी। बाद में वह 2011 में बीजेपी और 2014 में कांग्रेस के साथ चले गए। 2016 में उन्होंने हजकां का कांग्रेस में विलय कर दिया, लेकिन 2022 में बीजेपी में शामिल हो गए। कृष्ण मिड्ढा इनेलो के पूर्व विधायक हरिचंद मिड्ढा के बेटे हैं। उन्हें जींद से टिकट दिया गया है। 2019 में जींद से चुनाव जीतने वाले मिड्ढा ने पहली बार जींद सीट बीजेपी की झोली में डाली थी। चरखी दादरी सीट से बीजेपी ने सुनील सांगवान को टिकट दिया है। पूर्व जेलर सुनील सांगवान ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को कई बार पैरोल दिया। सुनील सांगवान पूर्व सांसद सतपाल सांगवान के बेटे हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन किया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read