वो 3 IPS अफसर कौन?
जो एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी के शोषण केस में सस्पेंड; 2 पूर्व CM के करीबी एक्ट्रेस-मॉडल कादंबरी जेठवानी का शोषण करने के मामले में सस्पेंड तीनों अधिकारियों के बारे में जानिए।
तीनों आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन के करीबी थे और इनमें से एक के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है।
Kadambari Jethwani Harassment Case Accused Profile: मुंबई की मशहूर एक्ट्रेस-मॉडल कादंबरी जेठवानी का शोषण करने के मामले में आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने 3 IPS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
तीनों अधिकारियों पर एक्ट्रेस के उनके खिलाफ दर्ज केस की जांच किए बिना गिरफ्तार करने और उन्हें व उनके परिवार के परेशान करने के आरोप हैं।
जांच में तीनों के खिलाफ एक्ट्रेस का उत्पीड़न करने के आरोप साबित हुए, जिसके चलते इन्हें निलंबित कर दिया गया।
तीनों अधिकारी DG रैंक के अफसर हैं।
2 अफसर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के करीबी हैं।
तीनों को चंद्रबाबू नायडू के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई दिन नई पोस्टिंग के लिए इंतजार करना पड़ा था।
यह तीनों अधिकारी उन 16 IPS अफसरों की सूची में शामिल थे, जिन्हें एक नोटिस जारी करके बिना किसी पोस्टिंग के दिन में 5 बार DIG ऑफिस में रिपोर्ट करने का ऑर्डर दिया गया था।
एक बार फिर यह तीनों अफसर अपने नए कारनामे को लेकर सुर्खियों में हैं।
आइए इन अफसरों के बारे में जानते हैं और यह भी जानते हैं कि आखिरी एक्ट्रेस मॉडल के शोषण का मामला क्या है?
एक अफसर पर पहले भी दर्ज केस निलंबित किए गए अधिकारियों के नाम पूर्व खुफिया एजेंसी प्रमुख पी. सीताराम अंजनेयुलु (DG रैंक), विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस कमिश्नर क्रांति राणा टाटा (IG रैंक) और पूर्व डिप्टी कमिश्नर (विजयवाड़ा) विशाल गुन्नी (SP रैंक) हैं।
सीताराम 1992 बैच के अधिकारी हैं।
इनके खिलाफ TDP विधायक राजू की शिकायत पर आंध्र प्रदेश की गुंटूर पुलिस ने जुलाई महीने में आपराधिक साजिश रचने, हत्या का प्रयास करने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया था।
सीताराम गृह मंत्रालय के दायरे में आने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिरीक्षक के रूप में तैनात थे, लेकिन जून 2019 में जगन मोहन रेड्डी के कार्यभार संभालने के बाद अपने प्रदेश लौट आए थे।
विधानसभा चुनाव से 2 साल पहले उन्हें खुफिया एजेंसी का प्रमुख बनाया गया था।
उन्होंने YSRCP सरकार के समय परिवहन आयुक्त, लोक सेवा आयोग के सचिव और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के डायरेक्टर जनरल के रूप में भी काम किया।
विशाल फरवरी में ही पदोन्नत हुए थे क्रांति राणा टाटा (IG रैंक) के अधिकारी हैं और विजयवाड़ा के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं।
वे 2004 बैच के IPS अफसर हैं।
इन्हें विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विजयवाड़ा में जगन मोहन रेड्डी पर पथराव और उनके खिलाफ TDP द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने पदमुक्त कर दिया था।
वहीं विशाल गुन्नी 2010 बैच के अधिकारी हैं।
इन्हें फरवरी 2024 में पदोन्नति देकर विशाखापत्तनम रेंज का DIG बनाया गया था।
DIG एस. हरिकृष्णा को महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदोन्नत किया गया था।
विशाल गुन्नी पदोन्नति से पहले विजयवाड़ा शहर में पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) थे।
विशाखापत्तनम में वे पहले भी काम करने चुके थे।
2013 से 2015 तक वे नरसीपत्तनम उप-विभाग के ASP और विशाखापत्तनम के विशेष कार्य अधिकारी रह चुके हैं।
Article Advertisement
Crime
वो 3 IPS अफसर कौन? जो एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी के शोषण केस में सस्पेंड; 2 पूर्व CM के करीबी
वो 3 IPS अफसर कौन? जो एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी के शोषण केस में सस्पेंड; 2 पूर्व CM के करीबी एक्ट्रेस-मॉडल कादंबरी जेठवानी का शोषण करने के मामले में सस्पेंड तीनों अधिकारियों के बारे में जानिए। तीनों आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन के करीबी थे और इनमें से एक के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
