Happy Birthday Jitendra kumar: सिविल इंजीनियरिंग छोड़ ज्वाइन किया ड्रामा क्लास, पंचायत सीरीज ने दिलाई पहचान चायत वेब सीरीज के सचिव जी आज अपना 33 जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर जानेंगे जितेंद्र कुमार यानि सचिव जी की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें. पंचायत वेब सीरीज के सचिव जी को कौन नहीं जानता. अमेजन प्राइम की शानदार वेब सीरीज 'पंचायत' लोगों के बीच सुर्खियों में आज भी बनी हुई है. कुछ समय पहले आई सीरीज पंचायत को दर्शकों का खूब प्यार मिला. ऑडियंस ने कहानी से लेकर इसमें नजर आए किरदारों की एक्टिंग तक, सब कुछ पसंद किया. इस सीरीज में अभिनेता जितेंद्र कुमार लीड रोल में नजर आए थे, जिनके काम की भी खूब तारीफ मिली. आज 1 सितंबर को जितेंद्र कुमार अपना 33 जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर जानेंगे जितेंद्र कुमार की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें. जीतू भैया के नाम से फेमस हुए जितेंद्र कुमार जीतेन्द्र कुमार एक फेमस भारतीय अभिनेता और थिएटर एक्टर हैं. जिन्हें ज्यादातर जीतू भैया के नाम से जाना जाता हैं, जो उन्होंने साल 2019 में वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री में टीचर का रोल निभाया था. जीतू ने प्रसिद्ध हिंदी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में भी अपनी पहचान बनाई. वह भारत के प्रसिद्ध वेब सीरीज कलाकारों में से एक हैं. जितेंद्र ने फेमस वेब सीरीज 'पंचायत', परमानेंट रूममेट्स, टीवीएफ पिचर्स, कोटा फैक्ट्री और कई अन्य वेब सीरीज में कई किरदार निभाए है. वह एक मशहूर सोशल मीडिया और यूट्यूब सेलिब्रिटी भी हैं. आईआईटी खड़गपुर में सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर किया जितेंद्र कुमार ने अपनी स्कूलिंग अलवर, राजस्थान के एक स्थानीय स्कूल में पूरी की. बाद में, वह खड़गपुर गए और खुद को आईआईटी खड़गपुर में स्टेबल किया, जहां से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी में स्नातक की पढ़ाई पूरी की. जितेंद्र ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2014 में फिल्म शुरुआत का इंटरवल से की थी. 2019 में, उन्होंने फिल्म गॉन केश में श्रीजॉय रॉय के रूप में अभिनय किया. पंचायत में सचिव जी की भूमिका ने नई पहचान दिलाई 2020 में लोकप्रिय अमेज़ॅन प्राइम वेब सीरीज पंचायत में अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी की भूमिका निभाई, जो लोगों के दिलों के बहुत करीब है. अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान, उन्होंने अभिनय में रुचि विकसित की और कई कॉलेज स्टेज परफार्मेंस में दिखाई दिए. पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिनय में उनकी रुचि बढ़ी और उन्होंने ड्रामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान उनकी मुलाकात स्क्रिन प्ले बिश्वपति सरकार से हुई और उनके अनुरोध पर टीवीएफ में शामिल हुए. जितेंद्र टीवीएफ सीरीज मुन्ना जज़्बाती: द क्यू-टिया इंटर्न के पहले कलाकार थे, जो वायरल हो गई और 3 मिलियन से अधिक बार देखी गई. टीवीएफ वीडियो में अलग-अलग किरदोरों के रुप में काम किया इसके बाद, उन्होंने कई टीवीएफ वीडियो में अलग-अलग किरदोरों के रुप में काम किया, जिनमें टेक कन्वर्सेशन विद डैड, ए डे विद, टीवीएफ बैचलर्स, कोटा फैक्ट्री और कई अन्य शामिल हैं. उन्हें टीवीएफ पिचर्स में जितेंद्र शर्मा और परमानेंट रूममेट्स में गिट्टू के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए पहचाना गया. इसके बाद उन्होंने कोटा फैक्ट्री में जीतू भैया के रूप में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कीं. उनके द्वारा निभाया गया किरदार सचिव जी पूरे देश में मशहूर हो गया. साल 2022 में, उन्होंने लोकप्रिय वेब सीरीज़ पंचायत के अगले सीज़न, पंचायत 2 में सचिव जी की भूमिका भी निभाई. जिसके बाद जितेंद्र कुमार दर्शकों के दिलों पर राज करने लगे. सीरीज का किरदार सचिव जी लोगों को इतना पसंद आया कि लोग सचिव जी को देखने के लिए पंचायत 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Article Advertisement
Entertainment
Happy Birthday Jitendra kumar: सिविल इंजीनियरिंग छोड़ ज्वाइन किया ड्रामा क्लास, पंचायत सीरीज ने दिलाई पहचान
Happy Birthday Jitendra kumar: सिविल इंजीनियरिंग छोड़ ज्वाइन किया ड्रामा क्लास, पंचायत सीरीज ने दिलाई पहचान चायत वेब सीरीज के सचिव जी आज अपना 33 जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर जानेंगे जितेंद्र कुमार यानि सचिव जी की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें. पंचायत वेब सीरीज के सचिव जी को कौन नहीं जानता. अमेजन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
