अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोरसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Article Advertisement

Politics

गुजरात सरकार 75 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगी

गुजरात सरकार 75 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगी अहमदाबाद, छह जून (भाषा) गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मांग बढ़ने पर अतिरिक्त 300 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस का उत्पादन करने के लिए 75 से अधिक ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने

गुजरात सरकार 75 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगी

Article Advertisement

गुजरात सरकार 75 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगी अहमदाबाद, छह जून (भाषा) गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मांग बढ़ने पर अतिरिक्त 300 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस का उत्पादन करने के लिए 75 से अधिक ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की है। पटेल ने कहा कि फिलहाल राज्य में 800 से 900 मीट्रिक टन ऑक्सीजन किसी भी समय उपलब्ध है। उन्होंने मेहसाणा में पत्रकारों से कहा, “राज्य सरकार ने उस परिदृश्य पर काम करना शुरू कर दिया है जब महामारी की तीसरी लहर में ऐसे कोविड-19 के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है जिन्हें चिकित्सीय ऑक्सीजन की जरूरत हो।” उपमुख्यमंत्री ने कहा, “दूसरी लहर के दौरान सबसे खराब स्थिति में, गुजरात को 1,200 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन की जरूरत थी।” पटेल ने कहा कि पीएम केयर फंड, सांसदों और विधायकों के अनुदान और परोपकार कोष से गुजरात ने और ऑक्सीजन संयंत्र लगाने पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, “हमारा पहला लक्ष्य 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन करना है ताकि हम आत्मनिर्भर बन सकें, भले ही दैनिक रोगियों की संख्या 14,000 से अधिक हो।” स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभालने वाले पटेल ने कहा, “हमने ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने पर काम शुरू कर दिया है और बड़े ऑक्सीजन संयंत्रों के लिए 75 से अधिक स्थानों की पहचान की है। वे विकास के विभिन्न चरणों में हैं।” उन्होंने कहा कि बड़े सरकारी अस्पतालों, जिला स्तरीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, बड़े निजी अस्पतालों, परोपकारी न्यास द्वारा संचालित अस्पतालों को प्राथमिकता दी जा रही है। पटेल ने कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडरों को रीफिल करने के लिए भी केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read