गुजरात में 36 लाख की चोरी का बिहार कनेक्शन, जानें क्या है पूरा मामला वैसे तो आए दिन आयकर विभाग के छापे में नोटों के बरामद होने की खबर सुनने को मिलती है, ऐसी ही एक खबर अब बिहार से सामने आई है जहां शुक्रवार को गेहूं के ड्रम से नोटों के बंडल निकलने की खबर सामने आई. इस उपाय को देख पुलिस भी हैरान रह गई. वैसे तो आए दिन आयकर विभाग के छापे में नोटों के बरामद होने की खबर सुनने को मिलती है, ऐसी ही एक खबर अब बिहार से सामने आई है जहां शुक्रवार को गेहूं के ड्रम से नोटों के बंडल निकलने की खबर सामने आई. इस उपाय को देख पुलिस भी हैरान रह गई. दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के भोजपुर जिले का है. भोजपुर पुलिस ने गुजरात के सूरत में स्थित एक बड़ी कपड़ों की दुकान में छापा मारा जहां से उन्होंने चोरी किए गए 36 लाख रुपये में से करीब 27 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. इसके साथ ही मुख्य आरोपित बिट्टू कुमार भी पुलिस के हत्थे चढ़ा. जब पुलिस ने धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव में छापेमारी करी तो पुलिस हक्का बक्का रह गई. घर में रखे गेहूं के ड्रम आरोपित बिट्टू ने छिपाकर रखे थे सारे नोट. जबकि इससे पहले पुलिस ने करीब 8 लाख रुपये गद्दे से बरामद किए जिस पर आरोपी का पिता सोया था. मामले में मुख्य आरोपित दलीपपुर निवासी बिट्टू कुमार, उसके पिता सत्येन्द्र नारायण चौधरी के अलावा गांव के मृत्युंजय कुमार चौधरी को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपी मृत्युंजय के पास से चोरी किया मोबाइल भी बरामद किया. जिसके बाद बरामद किए गए रुपयों और मोबाइल समेत सभी आरोपियों को गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया है. चोरी किए सारे रुपये बरामद हो गए है. दूसरी बार बरामद नोटों को प्लास्टिक के पॉलीथिन में लपेटकर ड्रम में रखा गया था. यह है मामला एसपी ने बताया कि 20 जून की शाम गुजरात पुलिस ने सूरत की एक बड़ी कपड़ों की दुकान से करीब 36 लाख रुपये और मोबाइल चोरी के मामले में संपर्क किया था. जिसके बाद गुजरात पुलिस की सूचना पर जगदीशपुर डीएसपी राजीव चन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. इस दौरान टीम ने मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार के दलीपपुर गांव के घर पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान आरोपी बिट्टू कुमार के पिता जिस गद्दे पर सोए थे उसकी भी तालाशी की गई थी. उसमें से करीब 8 लाख रुपये बरामद हुए थे. गद्दे से पुलिस के हाथ लगे थे पांच-पांच सौ के नोट पूर्व में हुई छापेमारी के दौरान बिस्तर के गद्दे के अंदर सिलाई कर पांच-पांच सौ रुपये कुल सात लाख 94 हजार रुपये छिपाए गए थे जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था. जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार के पिता सत्येन्द्र नारायण चौधरी को उसी दौरान गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी सत्येन्द्र नारायण चौधरी की निशानदेही पर चोरी के मोबाइल के साथ दलीपपुर निवासी मृत्युंजय चौधरी को पुलिस ने धर दबोचा था. ट्रेन से लाए गए थे चोरी के रुपये पुलिस के अनुसार, 15 जून को सूरत स्थित पंकज भंडारी की कपड़ों की दुकान से रात के समय करीब 36 लाख रुपये नकद और मोबाइल चोरी हुआ था. जिसके बाद 16 जून को इस मामले में सलावतपुरा थाना में प्राथमिकी कराई गई थी. इधर, मुख्य आरोपित बिट्टू को गिरफ्तार किया गया था तो पुलिस को भटकाने की कोशिश की गई थी. बाद में पुलिस के सख्ती दिखाने पर आरोपी ने सारे राज खोल दिए. उसकी निशानदेही पर ही गेहूं के ड्रम से पुलिस द्वारा 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काम करने के लिए सूरत गया हुआ था और लालच में आकर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी बैग में रखे नोट लेकर ट्रेन से आरा आया था. फिर वापस आने के बाद गद्दे और गहूं के ड्रम जैसी अलग-अलग जगहों में उसने चोरी के रुपये छिपा दिए थे, जिससे किसी को कोई भनक न लग पाए.
Article Advertisement
Crime
गुजरात में 36 लाख की चोरी का बिहार कनेक्शन, जानें क्या है पूरा मामला
गुजरात में 36 लाख की चोरी का बिहार कनेक्शन, जानें क्या है पूरा मामला वैसे तो आए दिन आयकर विभाग के छापे में नोटों के बरामद होने की खबर सुनने को मिलती है, ऐसी ही एक खबर अब बिहार से सामने आई है जहां शुक्रवार को गेहूं के ड्रम से नोटों के बंडल निकलने की खबर सामने आई. इस उपाय को देख पुलिस भी हैरान

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
