एक करोड़ युवाओं में आप भी हो सकते हैं शामिल, जिनके लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना देशभर के एक करोड़ युवाओं के लिए PM इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा हुई है।
PM स्कीम पैकेज के तहत 5 स्कीमों की घोषणा हुई है।
आइए जानते हैं कि इंटर्नशिप स्कीम का फायदा किसे मिलेगा?
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश हो गया है।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में युवाओं के लिए एक स्कीम की घोषणा की।
यह स्कीम देशभर के एक करोड़ युवाओं के लिए है।
इस स्कीम के तहत युवाओं को इंटर्नशिप मिलेगी।
हर महीने करीब 5 हजार रुपये इस स्कीम के तहत मिलेगी।
युवाओं को इंटर्नशिप देशभर की 500 से ज्यादा कंपनियां उपलब्ध कराएंगी।
युवाओं के कौशल विकास के लिए स्कीम के तहत 1000 से ज्यादा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट अपग्रेड किए जांगे।
25 हजार स्टूडेंट्स हर साल और 5 साल में एक करोड़ नौजवान इस स्कीम के तहत भविष्य के लिए तैयार किए जाएंगे।
इन्हें मिलेगा स्कीम का फायदा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, PM इंटर्नशिप स्कीम का फायदा वे स्टूडेंट्स उठा सकते हैं, जो पढ़ाई करते हुए किसी फील्ड में करियर बनाने की सोच रहे हैं।
वे स्टूडेंट्स भी इसके दायरे में आएंगे, जो पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और किसी फील्ड में करियर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
वे इस स्कीम के तहत मनपसंद फील्ड सेलेक्ट करके कंपनी में इंटर्नशिप कर सकते हैं।
5000 रुपये का स्टाइपेंड ले सकते हैं।
6000 रुपये का वनटाइम असिस्टेंस अलाउंस भी युवाओं को मिलेगा, लेकिन स्कीम का फायदा उठाने के लिए युवाओं की उम्र 21 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।
जिन्हें नौकरी नहीं मिली है, वे ही इस स्कीम के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
इंटर्नशिप के लिए होने वाला खर्चा कंपनी उठाएगी।
दिए जाने वाले स्टाइपेंड का 10 प्रतिशत हिस्सा कंपनी अपने CSR फंड से देगी।
इन 4 स्कीमों की भी घोषणा हुई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, PM पैकेज के तहत 4 और स्कीमें युवाओं के लिए शुरू की जाएंगी।
इसमें एक स्कीम फर्स्ट टाइम एम्प्लॉयमेंट की है।
इस स्कीम में एक लाख रुपये तक की सैलरी होने पर उन युवाओं को करीब 15 रुपये मिलेंगे, जो EPFO पोर्टल पर पहली बार रजिस्टर्ड हुए हैं।
यह 15 हजार रुपये 3 बार में मिलेंगे और सीधे अकाउंट में आएंगे।
दूसरी स्कीम जॉब क्रिएशन इन मैन्युफैक्चरिंग की है, जिसके तहत उन यवाओं को 4 साल तक इंसेंटिव मिलेगा, जो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से पहली बार जुड़े हैं।
यह इंसेंटिव EPFO के आधार पर मिलेगा।
तीसरी स्कीम सपोर्ट टू एम्प्लॉयर है, जिसका फायदा 2 साल के लिए मिलेगा।
कर्मचारियों को 3 हजार रुपये महीना री-एम्बर्समेंट मिलेगा, लेकिन यह स्कीम PF कटवाने वाले कर्मचारियों के लिए है।
चौथी स्कीम पार्टिसिपेशन ऑफ वुमेन इन वर्कफोर्स है, जिसके तहत महिलाओं के लिए स्किल प्रोगाम शुरू होंगे।
Article Advertisement
Politics
एक करोड़ युवाओं में आप भी हो सकते हैं शामिल, जिनके लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना
एक करोड़ युवाओं में आप भी हो सकते हैं शामिल, जिनके लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना देशभर के एक करोड़ युवाओं के लिए PM इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा हुई है। PM स्कीम पैकेज के तहत 5 स्कीमों की घोषणा हुई है। आइए जानते हैं कि इंटर्नशिप स्कीम का फायदा किसे मिलेगा? मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
