सावधान!
Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
Google Chrome High Risk Warning: अगर आप भी Google chrome का यूज कर रहे हैं तो अभी सावधान हो जाएं।
सरकार ने ब्राउजर में कई खामियों को लेकर चेतावनी जारी की है।
चलिए इसके बारे में जानें... भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In यानी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने डेस्कटॉप पर यूज किए जाने वाले Google Chrome वर्जन को एफेक्ट करने वाली कई खामियों के संबंध में एक हाई-सेवरिटी रिस्क वाली चेतावनी जारी की है।
CERT-In ने Vulnerability नोट CIVN-2024-0146 में इसकी जानकारी दी है।
जिमसें बताया गया है कि हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर आपके कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं यहां तक कि मालिसियस एक्टिविटी को अंजाम दे सकते हैं।
क्या है खतरा?
अगर वक्त रहते इन खामियों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो हैकर्स आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें… डिनायल-ऑफ-सर्विस (DoS): यह आपके क्रोम ब्राउजर को क्रैश कर सकता है या आपके पूरे कंप्यूटर को खराब भी कर सकता है।
कोड एक्सेक्यूशन: इसका यूज करके हैकर्स आपके कंप्यूटर पर फुल कंट्रोल ले सकते हैं, आपका डाटा चुरा सकते हैं या कोई वायरस वाला सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं।
क्रोम के इन वर्जन में मिली खामियां अगर आप विंडोज या मैक यूजर हैं, तो 124.0.6367.78 या .79 से पहले का क्रोम का कोई भी वर्जन अब सेफ नहीं है।
Linux यूजर्स के लिए, 124.0.6367.78 से पहले का क्रोम का कोई भी वर्जन अब सेफ नहीं है।
कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
अच्छी खबर यह है कि Google ने पहले ही इन खामियों को दूर करने वाले अपडेट जारी कर दिए हैं।
आइये जानें आप कैसे अपने क्रोम ब्राउजर को अपडेट कर सकते हैं: सबसे पहले गूगल क्रोम ओपन करें।
ऊपरी दाएं कोने में थ्री डॉट पर क्लिक करें।
इसके बाद सेटिंग्स ऑप्शन में जाएं और फिर “हेल्प” ऑप्शन पर जाएं।
अब अबाउट Google Chrome ऑप्शन पर क्लिक करें।
यहां से Chrome अपडेट को चेक करें।
इसके बाद अगर कोई अपडेट उपलब्ध होता तो ये आटोमेटिक डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा।
अपडेट पूरा होने के बाद Chrome को रीस्टार्ट करें।
ब्राउजर को सेफ रखने के लिए अपने सॉफ्टवेयर को रेगुलर अपडेट करें।
Google Chrome को अपडेट रखकर आप साइबर हमलों का शिकार होने के जोखिम को काफी कम कर सकते हैं।
इसलिए बार-बार अपडेट को चेक करें और उन्हें तुरंत इंस्टॉल करें।
Article Advertisement
Technology
सावधान! Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
सावधान! Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें कैसे रखें खुद को सुरक्षित? Google Chrome High Risk Warning: अगर आप भी Google chrome का यूज कर रहे हैं तो अभी सावधान हो जाएं। सरकार ने ब्राउजर में कई खामियों को लेकर चेतावनी जारी की है। चलिए इसके बारे में जानें... भारत सरकार की साइबर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Digital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचें

Technology
WhatsApp में बड़ा बदलाव: अब चैटिंग का तरीका बदलने वाला है, जानिए नए फीचर्स से क्या बदलेगा

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
