फर्श पर बेटे की लाश, मां-बेटी बैठीं पास; पुलिस आई तो बोली- सो रहा, उठाना नहीं; ऐसे खुला खौफनाक राज एक महिला अपने बेटे की लाश के साथ रह रही थी, लेकिन घटना का खुलासा हुआ तो हाल देखकर पुलिस वालों के भी होश उड़ गए।
फिर परिवार के बारे में ऐसी जानकारियां मिलीं कि जानकार किसी का भी दिल दहल जाए।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
एक महिला अपने बेटे की लाश के साथ रह रही थी।
उसकी बेटी भी पास ही बैठी मिली।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब लाश से दुर्गंध आने लगी।
पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका से शक जताते हुए पुलिस को बुलाया और महिला के घर में घुसने को कहा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई, लेकिन अंदर का नजारा देखकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।
युवक का शव फर्श पर पड़ा था और मां-बेटी लाश के पास बैठी थीं।
पुलिस को देखते ही बोलीं कि सो रहा है, इसे उठाना मत।
पुलिस ने जबरन लाश को कब्जे में लिया और मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया।
मेडिकल टेस्ट में पता चला कि दोनों मां-बेटी मानसिक रूप से बीमार हैं।
पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
तीनों का दिल्ली में इलाज चल रहा था ACP रजनीश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनाक दिल्ली से सटे गाजियाबाद शहर के चंद्रनगर इलाके की है।
पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को बताया, तब खौफनाक घटना का राज खुला।
पड़ोसियों से पूरी जानकारी लेकर लिंक रोड पुलिस थाना टीम ने चावड़ी बाजार निवासी प्रशांत जैन से संपर्क किया, जो महिला का भाई है।
उसने पुलिस को बताया कि 12 साल पहले उसकी बहन कोमल के पति की मौत हो गई थी।
परिवार में वह, उसकी बेटी काव्या और बेटा तेजस रह गए थे, लेकिन तीनों मानसिक रूप से तनाव में रहने लगे थे।
तीनों का दिल्ली के एक अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ इलाज भी कर रहे थे।
वह तीनों का खर्चा उठाता था, लेकिन उसे इस घटना की भनक नहीं लगी।
हालांकि काव्या ने फोन करके पैसे भेजने के बारे में कहा था और उसने पैसे भेज भी दिए थे, लेकिन उसने तेजस की मौत होने के बारे में नहीं बताया।
पुलिस का फोन आने पर घटना का पता चला।
घर में काफी गंदगी, देखने में डरावने थे पुलिस के अनुसार, तेजस की मौत कैसे हुई?
इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा, क्योंकि उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
वहीं पड़ोसियों के अनुसार, तीनों मां-बेटा-बेटी मानसिक रूप से इतने तनाव में थे कि वे गंदगी में रहते थे।
घर के अंदर भी गंदगी थी।
खाना ऑनलाइन मंगाते थे तो खाली पैकेट इधर उधर बिखरे रहते थे, जिनसे दुर्गंध आती थी।
वे कभी घर में लाइट ऑन नहीं करते थे।
देखने में काफी डरावने लगते थे।
ऑनलाइन खाना मंगवा लेते थे, लेकिन कभी सुबह आया खाना रात को अंदर ले जाते थे तो कभी खाना बाहर ही टंगा रहता था।
वहीं भाई प्रशांत का कहना है कि महिला उससे बात नहीं करती थी, लेकिन पैसे लेने के लिए फोन जरूर करती थी।
उसने कई बार बहन को घर आने को कहा, लेकिन वह भड़क जाती थी।
Article Advertisement
Business
फर्श पर बेटे की लाश, मां-बेटी बैठीं पास; पुलिस आई तो बोली- सो रहा, उठाना नहीं; ऐसे खुला खौफनाक राज
फर्श पर बेटे की लाश, मां-बेटी बैठीं पास; पुलिस आई तो बोली- सो रहा, उठाना नहीं; ऐसे खुला खौफनाक राज एक महिला अपने बेटे की लाश के साथ रह रही थी, लेकिन घटना का खुलासा हुआ तो हाल देखकर पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। फिर परिवार के बारे में ऐसी जानकारियां मिलीं कि जानकार किसी का भी दिल दहल जाए। उत्तर प्रदे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

Business
₹59,113 करोड़ की Net Worth दिखाकर मिला Loan, बाद में ₹31.79 करोड़ का दावा! Subhash Chandra पर CBI FIR

Business
भारत में Investment Boom के संकेत: Private निवेश 12% उछला, GDP 7.8%; क्या अब तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां?

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
