अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
दुर्गापट्टी में 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद: SSB ने तस्करी के आरोप में दो भारतीय युवकों को गिरफ्त...बिहार कल का मौसम: फिर सक्रिय हो सकता है मॉनसून, IMD ने 23 और 24 सितंबर को दी बारिश की चेतावनीबिहार से झारखंड पहुंचना होगा आसान, मुंगेर-मिर्जा चौकी फोरलेन का 87% काम पूरा, 15 नवंबर से दौड़ेंगी गाड़ियांअपराधी की कोई जाति नहीं होती, जमुई कांड में आरोपियों की कास्ट खोजने वालों को सम्राट की दो-टूककिशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, नौ बैग प्रतिबंधित सामान जब्तजमुई कांड में लड़की को बचाने के लिए हैवानों से जूझने वाले लड़के की हिम्मत को सलाम, डरकर भागता तो पता नहीं क्या होताघर की छत पर सोलर पैनल लगाने वालों को केंद्र देगा 78000, अब बिहार सरकार भी देगी 20000, शुरू हुआ सोलर मिशनजमुई के मड़वा पहाड़ी के पास आए दिन हवसी मनचले करते थे छेड़खानी, पुलिस की चौकसी पर सवालसालाना इनकम ₹72 हजार से कम है तो उठाएं इस योजना का लाभ, मिलेगी ₹2 लाख तक की मदद, नहीं लौटाने होंगे पैसेखम्हरिया में SSB ने 97 ग्रामीणों का किया मुफ्त इलाज: भारत-नेपाल सीमा पर निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन'कभी न करें ऐसा विचार...', जमुई के आरोपियों का एनकाउंटर, BJP ने वीडियो शेयर कर दी चेतावनीदुर्गापट्टी में 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद: SSB ने तस्करी के आरोप में दो भारतीय युवकों को गिरफ्त...बिहार कल का मौसम: फिर सक्रिय हो सकता है मॉनसून, IMD ने 23 और 24 सितंबर को दी बारिश की चेतावनीबिहार से झारखंड पहुंचना होगा आसान, मुंगेर-मिर्जा चौकी फोरलेन का 87% काम पूरा, 15 नवंबर से दौड़ेंगी गाड़ियांअपराधी की कोई जाति नहीं होती, जमुई कांड में आरोपियों की कास्ट खोजने वालों को सम्राट की दो-टूककिशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, नौ बैग प्रतिबंधित सामान जब्तजमुई कांड में लड़की को बचाने के लिए हैवानों से जूझने वाले लड़के की हिम्मत को सलाम, डरकर भागता तो पता नहीं क्या होताघर की छत पर सोलर पैनल लगाने वालों को केंद्र देगा 78000, अब बिहार सरकार भी देगी 20000, शुरू हुआ सोलर मिशनजमुई के मड़वा पहाड़ी के पास आए दिन हवसी मनचले करते थे छेड़खानी, पुलिस की चौकसी पर सवालसालाना इनकम ₹72 हजार से कम है तो उठाएं इस योजना का लाभ, मिलेगी ₹2 लाख तक की मदद, नहीं लौटाने होंगे पैसेखम्हरिया में SSB ने 97 ग्रामीणों का किया मुफ्त इलाज: भारत-नेपाल सीमा पर निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन'कभी न करें ऐसा विचार...', जमुई के आरोपियों का एनकाउंटर, BJP ने वीडियो शेयर कर दी चेतावनी

Article Advertisement

Politics

पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहीं सुष्मिता ने 15 अग

पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

Article Advertisement

पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहीं सुष्मिता ने 15 अगस्त को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा। सुष्मिता ने अपने त्यागपत्र में पार्टी छोड़ने के कारण का कोई उल्लेख नहीं किया, हालांकि उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही खुद को मिले मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए सोनिया गांधी और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आशा करती हूं जब मैं जनसेवा के अपने जीवन में नया अध्याय शुरू करने जा रही हूं तो आपकी शुभकामनाएं मेरे साथ होंगी।’’ वह असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य रही हैं। उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, हालांकि उनके करीबी कुछ सूत्रों का कहना है कि वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सुष्मिता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने प्रोफाइल से संबंधित कुछ जानकारियां बदल दीं। उन्होंने अपने प्रोफाइल में ‘कांग्रेस की पूर्व सदस्य’ और ‘अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष’ लिख दिया है। सुष्मिता देव के पिता संतोष मोहन देव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और केंद्र में मंत्री भी रहे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read