फ्लाइट्स और ट्रेनों में बम की धमकी देने वाला शख्स कौन?
जिसने PMO को भेजे थे 100 मेल Flights-Train Bomb Threat : फ्लाइट्स और ट्रेनों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया।
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है और पता लगा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया?
Flights-Train Bomb Threat : देश में 14 से 29 अक्टूबर के बीच एयरलाइंस की 500 से अधिक फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
ये धमकी कौन दे रहा था, इस उलझन में जांच एजेंसियां जुटी थीं।
इस मामले में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार किया है, जो आतंकवाद पर किताब लिख चुका है।
आइए जानते हैं कि क्या था शख्स का मकसद?
फ्लाइट्स और ट्रेनों में बम की धमकी देने वाला शख्स कौन?
नागपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के माओवाद प्रभावित गोंदिया जिले के 35 वर्षीय निवासी जगदीश उइके को गिरफ्तार किया।
उइके खुद को लेखक बताया है और वह आतंकवाद पर लिखता है।
इससे पहले भी साल 2021 में उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
जानें क्या लगा है आरोप?
जगदीश उइके पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), टॉप सरकारी अफसरों, उड़ानों और ट्रेनों में बम की धमकी देने के लिए 354 फर्जी ईमेल भेजने का आरोप है।
आरोपी ने जनवरी से लेकर अबतक पीएमओ और अन्य अधिकारियों को करीब 100 बार ईमेल किया था, जिसमें आतंकवाद पर उसकी किताब ‘आतंकवाद- एक तूफानी राक्षस’ के लिए सपोर्ट मांगा था।
किताब प्रकाशित करने का बना रहा था दबाव पुलिस कमिश्नर रविंदर सिंघल ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वह बार-बार ईमेल के जरिए अपनी किताब प्रकाशित कराने के लिए पीएमओ और सरकारी अधिकारियों पर दबाव बना रहा था, लेकिन बाद में वह निराश होकर फर्जी मेल भेजने लगा।
उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति से पहले भी दो बार पूछताछ की जा चुकी है।
एक बार उससे आपत्तिजनक ईमेल भेजने और दूसरी बार नौकरी के इच्छुक लोगों के पीएमओ से नजदीकी होने की शिकायत पर पूछताछ की गई।
हालांकि, मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
फडणवीस को भी भेजा था मेला उइके ने हाल ही में किए गए ईमेल में कथित तौर पर देश में स्लीपर सेल गतिविधि की चेतावनी जारी की।
पुलिस उसके उपकरणों और किसी भी साइबर कैफे टर्मिनल की जांच कर रही है, जिसका उसने ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल किया हो।
साथ ही आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लैपटॉप भी स्कैन किए जा रहे हैं।
उसके बैंक खातों की डिटेल्स खंगाली जा रही है।
पुलिस ने उसके जीमेल अकाउंट के भेजे गए सेंड फोल्डर में 354 ईमेल चिह्नित किए हैं।
उसने पिछले महीने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को एक भी मेल भेजा था।
Article Advertisement
Crime
फ्लाइट्स और ट्रेनों में बम की धमकी देने वाला शख्स कौन? जिसने PMO को भेजे थे 100 मेल
फ्लाइट्स और ट्रेनों में बम की धमकी देने वाला शख्स कौन? जिसने PMO को भेजे थे 100 मेल Flights-Train Bomb Threat : फ्लाइट्स और ट्रेनों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है और पता लगा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया? Flights-

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
