किसान आंदोलन की ‘भेंट’ चढ़ी एक और जिंदगी; आज पंजाब में 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई Farmer Ranjodh Singh Committed Suicide: अंबाला में शंभू बॉर्डर पर धरनारत किसान रणजोध सिंह ने सल्फास निगलकर सुसाइड कर लिया है।
अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ा।
आज किसानों ने पंजाब में 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन भी किया।
Farmer Ranjodh Singh Committed Suicide : आज एक और जिंदगी किसान आंदोलन की भेंट चढ़ गई, क्योंकि शंभू बॉर्डर पर धरनारत सल्फास खाकर खुदकुशी की कोशिश करने वाले किसान रणजोध सिंह की मौत हो गई है।
14 दिसंबर को सल्फास निगलने वाले 57 साल के रणजोध ने पटियाला के राजिंदरा हॉस्पिटल में दम तोड़ा।
रणजोध लुधियाना जिले के रतनहेड़ी गांव का निवासी था।
किसानों को शंभू बॉर्डर से आगे जाने से रोके जाने के बाद रणजोध ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।
इलाज के दौरान बुधवार सुबह 3 बजे उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
रणजोध सिंह के परिवार में उनकी मां, पत्नी, बेटा और एक बेटी है।
रणजोध कर्जदार था, जिसे चुकाने के लिए उसे अपनी जमीन बेचनी पड़ी।
बची खुची जमीन पर खेती करके परिवार का गुजारा करता है।
वहीं अब किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए शंभू बॉर्डर पर धरनारत था।
रणजोध पहले भी किसान आंदोलन में सक्रिय था और महीनों तक दिल्ली में धरने पर ही लंगर सेवा करता रहा।
इस बार भी धरने पर बैठा था।
पंजाब में रेल रोको आंदोलन बता दें कि किसान नेता सरवन सिंह पंढेर के आह्वान पर किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन चलाया।
पंजाबभर में आंदोलन दोपहर को ठीक 12 बजे शुरू हो गया था, जो 3 बजे तक चलेगा।
48 जगहों पर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे और ट्रेनें रोकी।
किसान पटरियों और स्टेशन पर बैठ गए, जिसके चलते रेल यात्रियों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए अंबाला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और RAF की टीमें तैनात हैं।
जीआरपी एसएचओ धर्मवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों ने कॉल दिया है कि आज पंजाब के इलाकों में वह रेल रोकेंगे।
इसी के तहत अंबाला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।
यात्रियों को बताया जा रहा है कि पंजाब में किसानों ने ट्रेन रोकी है और अगर किसी को जल्दी है तो वह बस से जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई किसान आंदोलन के कारण 10 महीने से बंद हरियाणा-पंजाब का शंभू बॉर्डर खोलने पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
23 दिन से एमएसपी कानून की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत पर भी अदालत विचार करेगी।
Article Advertisement
Politics
किसान आंदोलन की ‘भेंट’ चढ़ी एक और जिंदगी; आज पंजाब में 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
किसान आंदोलन की ‘भेंट’ चढ़ी एक और जिंदगी; आज पंजाब में 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई Farmer Ranjodh Singh Committed Suicide: अंबाला में शंभू बॉर्डर पर धरनारत किसान रणजोध सिंह ने सल्फास निगलकर सुसाइड कर लिया है। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ा। आज किसानों ने पंजाब में 3

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15121 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15121 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
