विख्यात फिल्म समीक्षक रशीद ईरानी का निधन मुंबई, दो अगस्त (भाषा) विख्यात फिल्म समीक्षक रशीद ईरानी सोमवार को अपने आवास पर मृत पाए गए।
वह 74 वर्ष के थे।
ईरानी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे थे और अकेले रहते थे।
उनके नजदीकी दोस्त रफीक इलियास के अनुसार, दक्षिण मुंबई के पास धोबीतालाव में अपने घर में ईरानी ने संभवत: 30 जुलाई को अंतिम सांस ली होगी।
इलियास ने पीटीआई-भाषा से कहा, “यह बेहद दुखद खबर है।
शुक्रवार की सुबह नहाने के दौरान उनकी मौत हुई होगी क्योंकि वह बाथरूम में पाए गए।
शुक्रवार से उन्हें प्रेस क्लब या उस जगह पर नहीं देखा गया जहां वह आमतौर पर सुबह का नाश्ता करते थे।” उन्होंने कहा, “हम सब सोच रहे थे कि वह शहर से बाहर गए हैं, इसलिए हम इस उम्मीद में इंतजार कर रहे थे कि वह रविवार रात को वापस आ जाएंगे।
लेकिन आज हमें चिंता हुई।
हमने पुलिस को बुलाया और दरवाजा तोड़ा।” इलियास के मुताबिक ईरानी की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें पिछले साल कोविड भी हुआ था।
मुंबई प्रेस क्लब के आधिकारिक सोशल मीडिया खाते ने भी ट्वीट कर ईरानी के निधन की जानकारी दी।
प्रेस क्लब की ओर से जारी बयान में कहा गया, “रशीद ईरानी, 74, देश के सबसे अग्रणी फिल्म समीक्षकों में से एक, का घर पर 30 जुलाई को निधन हो गया।
उन्हें 2-3 दिनों से नहीं देखा गया था।
उनके दोस्तों, क्लब के अधिकारियों और पुलिस द्वारा तलाशने के बाद उनके घर पर उनका पार्थिव शरीर पाया गया।” क्लब ने कहा कि ईरानी टाइम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स और वेबसाइट स्क्रॉल के लिए लिखते थे और वह मुंबई प्रेस क्लब सोसाइटी के एक स्तंभ थे।
निर्देश करण जौहर और सुधीर मिश्रा जैसी फिल्म जगत की हस्तियों ने भी दिवंगत समीक्षक को श्रद्धांजलि दी।
जौहर ने कहा कि सिनेमा पर ईरानी की सूक्ष्मदृष्टि को हमेशा सराहा जाएगा।
उन्होंने ट्वीट किया, “रशीद की आत्मा को शांति मिले।
उनके साथ बिताये पल मुझे याद हैं।” मिश्रा ने 1980 के दशक के दिनों को याद करते हुए कहा कि ईरानी “बंबई के उस तरह के निवासी थे” जिन्हें मैं पसंद करता था।
पिछले साल ईरानी ने मिडडे को दिए साक्षात्कार में कहा था कि कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से वह लोगों से मिल नहीं पा रहे थे जिससे वह अकेला महसूस कर रहे थे।
Article Advertisement
Entertainment
विख्यात फिल्म समीक्षक रशीद ईरानी का निधन
विख्यात फिल्म समीक्षक रशीद ईरानी का निधन मुंबई, दो अगस्त (भाषा) विख्यात फिल्म समीक्षक रशीद ईरानी सोमवार को अपने आवास पर मृत पाए गए। वह 74 वर्ष के थे। ईरानी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे थे और अकेले रहते थे। उनके नजदीकी दोस्त रफीक इलियास के अनुसार, दक्षिण मुंबई के पास धोबीतालाव में अपने घर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
