अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैप्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंची पुलिसिया टॉर्चर की कहानी! मधुबनी से न्याय की आस में पटना पहुंचा एक मजबूर पिताMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैप्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंची पुलिसिया टॉर्चर की कहानी! मधुबनी से न्याय की आस में पटना पहुंचा एक मजबूर पिताMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहीं

Article Advertisement

Bihar

सहरसा में पिता-पुत्र को उत्पाद पुलिस को सूचना देना पड़ा महंगा, शराब तस्करों ने दोनों को पीटा

सहरसा में पिता-पुत्र को उत्पाद पुलिस को सूचना देना पड़ा महंगा, शराब तस्करों ने दोनों को पीटा सहरसा में शराब तस्कर की सूचना उत्पाद विभाग को देने पर पिता-पुत्र की जमकर पिटाई की गई. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सहरसा: बिहार के सहरसा में शराब के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद पुलिस को सू

सहरसा में पिता-पुत्र को उत्पाद पुलिस को सूचना देना पड़ा महंगा, शराब तस्करों ने दोनों को पीटा

Article Advertisement

सहरसा में पिता-पुत्र को उत्पाद पुलिस को सूचना देना पड़ा महंगा, शराब तस्करों ने दोनों को पीटा सहरसा में शराब तस्कर की सूचना उत्पाद विभाग को देने पर पिता-पुत्र की जमकर पिटाई की गई. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सहरसा: बिहार के सहरसा में शराब के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद पुलिस को सूचना देना एक बाप-बेटे को महंगा पड़ गया. शराब कारोबारियों ने घर में घुसकर दोनों बाप-बेटे की जमकर पिटाई कर दी. मामला सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा के राजवाड़ा टोला वार्ड 4 का है. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है. शराब तस्करों ने की बेरहमी से पिटाई: दरअसल घटना नगर निगम क्षेत्र के सिमराहा राजवाड़ा वार्ड संख्या 4 की है. जहां शराब का धंधा कर रहे धंधेबाजों ने घर घुसकर दोनों पिता-पुत्र को लाठी, रॉड और फारसा से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों के मदद से दोनों जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है. जख्मी की पहचान 60 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव और उनके पुत्र 28 वर्षीय जयकुमार यादव के रूप में हुई है. उत्पाद थाने को दी थी सूचना: घायल जयकुमार यादव ने बताया कि मोहल्ले में ही 7 नंबर पुल के पास मनोज यादव, विजय यादव और लखीचंद यादव समेत अन्य लोग शराब बनाकर बेचने का काम किया करते हैं. इस बात की सूचना पूर्व में उत्पाद थाने को दी गई, जिसके बाद उत्पाद पुलिस ने शराब माफिया को पकड़कर जेल भेज दिया. जिसके बाद शराब कारोबारी जमानत पर जेल से बाहर निकला और फिर शराब बनाने और बेचने का काम शुरू कर दिया. "आज भी शराब बेचने का काम चल रहा था, जिसको लेकर उत्पाद पुलिस को इसकी सूचना दी थी. उत्पाद पुलिस को सूचना देने पर मनोज यादव, विजय यादव और लखीचंद यादव समेत अन्य शराब के धंधेबाजों ने घर में घुसकर मेरी और मेरे पिता की बेहरमी से पिटाई कर दी." -जयकुमार यादव, घायल क्या कहती है पुलिस: बता दें कि घायल जयकुमार यादव के सिर पर रॉड से हमला किया गया, जिससे सिर फट गया और और पिता को भी गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. वहीं सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. "शराब तसकरों द्वारा पिता-पुत्र के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिली है. मामले में आगे की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी."- सुबोध कुमार, थानाध्यक्ष

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read