अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग: संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश, CO ने कोल्हु...बॉर्डर पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार'BJP का साथ छोड़ महागठबंधन में आएंगे नीतीश', जमुई कांड में सम्राट सरकार की किरकिरी के बीच RJD का दावानेपाल की सख्ती पर भड़के धारचूला के व्यापारी: 26 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय झूलापुल और बाजार बंद करने की चेतावनीभारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 70 जवानों की सुरक्षा में हटाये गये अवैध कब्जेअनंत सिंह की नहीं चली, नीरज कुमार को JDU टिकट; अभिषेक, आनंद और घनश्याम MLC कैंडिडेट घोषितसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग: संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश, CO ने कोल्हु...बॉर्डर पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार'BJP का साथ छोड़ महागठबंधन में आएंगे नीतीश', जमुई कांड में सम्राट सरकार की किरकिरी के बीच RJD का दावानेपाल की सख्ती पर भड़के धारचूला के व्यापारी: 26 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय झूलापुल और बाजार बंद करने की चेतावनीभारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 70 जवानों की सुरक्षा में हटाये गये अवैध कब्जेअनंत सिंह की नहीं चली, नीरज कुमार को JDU टिकट; अभिषेक, आनंद और घनश्याम MLC कैंडिडेट घोषित

Article Advertisement

Sports

भारत के लिये इंग्लैंड को उसकी धरती पर हराना आसान नहीं : कुक

भारत के लिये इंग्लैंड को उसकी धरती पर हराना आसान नहीं : कुक लंदन, 22 जून (भाषा) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक का मानना है कि भारतीय टीम के लिये मेजबान को पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में हराना आसान नहीं होगा और इस लंबे दौरे के आखिर में वे मानसिक रूप से काफी थक जायेंगे । भा

भारत के लिये इंग्लैंड को उसकी धरती पर हराना आसान नहीं : कुक

Article Advertisement

भारत के लिये इंग्लैंड को उसकी धरती पर हराना आसान नहीं : कुक लंदन, 22 जून (भाषा) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक का मानना है कि भारतीय टीम के लिये मेजबान को पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में हराना आसान नहीं होगा और इस लंबे दौरे के आखिर में वे मानसिक रूप से काफी थक जायेंगे । भारतीय टीम इस समय साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेल रही है । इसके बाद चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है । कुक ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’से कहा ,‘‘ भारत ने दिखा दिया है कि वह कितनी बेहतरीन टीम है क्योंकि वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेल रही है । उसके बाद हालांकि इंग्लैंड को उसकी धरती पर पांच टेस्ट मैचों में हराना आसान नहीं होगा । यह काफी कठिन श्रृंखला रहेगी ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय टीम लंबे समय तक यहां रूकेगी लिहाजा मानसिक रूप से काफी थक जायेगी ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ भारत की शुरूआत अच्छी होगी लेकिन लगातार पांच मैचों में उसे बनाये रखना और इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराना काफी मुश्किल है । मुझे लगता है कि शुरूआत में सब्र से काम लेने पर इंग्लैंड यह श्रृंखला जीत सकता है ।’’ इंर्ग्लैंड को भारत ने अपनी मेजबानी में 3 . 1 से हराया । इसके बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला 1 . 0 से जीती । कुक ने कहा कि गलत रोटेशन नीति का खामियाजा इंग्लैंड को भुगतना पड़ा है जिसकी वजह से कप्तान जो रूट को उनकी सर्वश्रेष्ठ एकादश नहीं मिल सकी । उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड के लिये खेलते समय या अगर आप कप्तान, कोच या चयनकर्ता है तो नतीजों के आधार पर आपका आकलन होता है और रूट को उसके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं मिल सके । बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टॉ जैसे खिलाड़ी काफी अंतर पैदा करते हैं ।’’ जोफ्रा आर्चर और स्टोक्स चोटिल थे जबकि बटलर, बेयरस्टॉ , क्रिस वोक्स, मोईन अली और मार्क वुड को ब्रेक दिया गया ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read