अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामला"गाड़ी में शराब मिली तो गाड़ी जला देंगे", बिहार शराबबंदी के सख्त पैरोकार थे अब्दुल जलील मस्तान, जानिए 10 चर...'मोकामा की तकदीर पर टेटन...' नीरज की बात को भूल नहीं पाए अनंत? अब फंसती दिख रही पटना MLC सीट4 लड़कियां, एक लड़का और गेस्ट हाउस रूम... रेड पड़ते ही मची अफरा-तफरी, आपत्तिजनक सामान भी मिलाबिहार से अब रुकेगा पलायन! पूर्वी चंपारण में 11 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश, 400 लोगों को मिला रोजगारबिहार में बदला मौसम, आंधी-बारिश-वज्रपात से राहत, आज कोई चेतावनी नहीं, बाहर घूमने का बना सकते हैं प्लानभारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामला"गाड़ी में शराब मिली तो गाड़ी जला देंगे", बिहार शराबबंदी के सख्त पैरोकार थे अब्दुल जलील मस्तान, जानिए 10 चर...'मोकामा की तकदीर पर टेटन...' नीरज की बात को भूल नहीं पाए अनंत? अब फंसती दिख रही पटना MLC सीट4 लड़कियां, एक लड़का और गेस्ट हाउस रूम... रेड पड़ते ही मची अफरा-तफरी, आपत्तिजनक सामान भी मिलाबिहार से अब रुकेगा पलायन! पूर्वी चंपारण में 11 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश, 400 लोगों को मिला रोजगारबिहार में बदला मौसम, आंधी-बारिश-वज्रपात से राहत, आज कोई चेतावनी नहीं, बाहर घूमने का बना सकते हैं प्लान

Article Advertisement

Sports

ENG Vs SA: आज तय हो जाएगी सेमीफाइनल की पहली टीम? जानें क्या है समीकरण

ENG Vs SA: आज तय हो जाएगी सेमीफाइनल की पहली टीम? जानें क्या है समीकरण   T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 के मैच खेले जा रहे हैं। सुपर-8 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने दमदार शुरुआत की है। ये सभी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहीं हैं

ENG Vs SA: आज तय हो जाएगी सेमीफाइनल की पहली टीम? जानें क्या है समीकरण

Article Advertisement

ENG Vs SA: आज तय हो जाएगी सेमीफाइनल की पहली टीम? जानें क्या है समीकरण   T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 के मैच खेले जा रहे हैं। सुपर-8 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने दमदार शुरुआत की है। ये सभी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहीं हैं। ऐसे में अगले कुछ ही घंटे में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम की स्थिति साफ होने वाली है। T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस चरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। सुपर-8 में पहुंचने वाली 8 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहीं हैं। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और USA की टीम शामिल है। सुपर-8 में अब तक 4 मैच खेले जा चुके हैं। आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) सुपर-8 का पांचवां मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। माना जा रहा है कि इस मैच के बाद टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम की स्थिति साफ हो जाएगी। आइए समीकरण समझते हैं। ग्रुप-1 (ऑस्ट्रेलिया, भारत, अफगानिस्तान और बांग्लादेश) इस ग्रुप में अब तक 2 मैच खेले गए हैं। पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को शिकस्त दी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के नेट रन रेट भी काफी अच्छे हो गए हैं, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारी दोनों टीमों की मजबूत हो गई है। वहीं, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की राहें मुश्किल हो गई हैं। बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत और अफगानिस्तान दोनों को हराना होगा, जबकि अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश से जीत हासिल करनी होगी। इस ग्रुप में अगला मैच भारत-बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। भारत अगर ये मैच जीतेगा तो वह सेमीफाइनल में लगभग एंट्री कर जाएगा और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। ग्रुप-2 (इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, USA और वेस्टइंडीज) सुपर-8 के ग्रुप-2 में भी अब तक 2 मैच खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को और साउथ अफ्रीका ने USA को हराया है। इस ग्रुप का तीसरा मैच आज रात खेला जाएगा। ये मैच साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपना पिछला मुकाबला जीता है। ऐसे में इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। वहीं, हारने वाली टीम को अगले मैच में जीत हासिल करने के साथ ही अपना नेट रन रेट भी अच्छा करना होगा। इस ग्रुप से USA और वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। इन दोनों टीमों के बीच कल सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार) मैच खेला जाएगा। ऐसे में यह तय है कि इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम की तस्वीर आज रात के मैच में साफ हो जाएगी। जबकि कल सुबह के मैच में हारने वाली टीम सुपर-8 से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read