Emergency से पहले कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें… SGPC ने भेजा नोटिस एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज होने से पहले ही मुश्किलों में घिर गई है।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से एक्ट्रेस को नोटिस जारी किया गया है।
SGPC Send Notice Kangana Ranaut On Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
उनकी ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
हालांकि रिलीज से पहले एक्ट्रेस की मुश्किलें काफी बढ़ती जा रही हैं।
पिछले दिनों कंगना को सिख के एक समुदाय की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई थी।
अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कंगना को उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर नोटिस भेजा है।
नोटिस में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि फिल्म में सिखों के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है।
कट्टरपंथी सिख उपदेशक जरनैल सिंह भिंडरावाले और सिख समुदाय के किसी भी व्यक्ति की ओर से कभी खालिस्तानी की मांग नहीं की गई थी।
SGPC की ओर से मेकर्स को नोटिस जाहिर है कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लाइफ से इंस्पायर है।
फिल्म में उनके शासनकाल के दौरान 1975 में भारत में लगाए गए आपातकाल को दिखाया गया है।
फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में हैं।
इसका ट्रेलर पिछले दिनों 14 अगस्त को रिलीज किया गया था, जबकि फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इस बीच रिलीज को रोकने के लिए काफी बवाल मचा हुआ है।
SGPC के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमनबीर सिंह सियाली की ओर से ‘इमरजेंसी’ के मेकर्स को नोटिस जारी किया गया है।
सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस आपको बता दें कि SGPC ने नोटिस में कहा है कि ‘इमरजेंसी’ के निर्माताओं ने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
इसलिए उनकी मांग है कि सिख विरोधी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दृश्यों को फिल्म से हटाया जाए।
इसके अलावा नोटिस में ट्रेलर को सार्वजनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के अलावा सिख समुदाय से लिखित तौर पर माफी मांगने के लिए भी कहा गया है।
सिख धर्म पर गलत शिक्षा दे रही फिल्म SGPC ने कहा कि ‘इमरजेंसी में ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं, जिनमें सिख पोशाक पहने कुछ लोगों को असॉल्ट राइफलों से लोगों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है।
ऐसा कोई सबूत या रिकॉर्ड नहीं है जिससे ये साबित किया जाए कि भिंडरावाले ने कभी भी किसी से भी ऐसे शब्द कहे हों।
ये फिल्म शिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सिख धर्म के बारे में गलत शिक्षा दे रही है।
इसमें कुछ ऐसे सीन हैं, जिन्होंने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’ आपको बता दें कि फिलहाल इस मामले में एक्ट्रेस कंगना रनौत की ओर से कोई रिएक्शन अभी तक सामने नहीं आया है।
Article Advertisement
Education
Emergency से पहले कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें… SGPC ने भेजा नोटिस
Emergency से पहले कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें… SGPC ने भेजा नोटिस एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज होने से पहले ही मुश्किलों में घिर गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से एक्ट्रेस को नोटिस जारी किया गया है। SGPC Send Notice Kangana Ranaut On Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
