आरसीबी से पार पाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा पंजाब किंग्स को अहमदाबाद, 29 अप्रैल (भाषा) लगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों पांच विकेट से हार झेलने वाली पंजाब किंग्स के लिये आरसीबी की कड़ी चुनौती का सामना करना आसान नहीं होगा जिसकी टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
पंजाब की टीम चार हार और दो जीत से चार अंक लेकर अंकतालिका में छठे स्थान पर है जबकि आरसीबी ने पांच मैच जीते हैं और वह 10 अंक के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से केवल रन गति के आधार पर पीछे दूसरे नंबर पर है।
सीएसके के हाथों एकमात्र हार को छोड़ दिया जाए तो आरसीबी अपने पहले आईपीएल खिताब का मजबूत दावेदार बना हुआ है तथा टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ उसके अधिकतर खिलाड़ी फार्म हासिल कर रहे हैं।
पंजाब को अब तक उसके बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण नुकसान पहुंचा है।
अपने छह मैचों में केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 106, 120 और 123 का कम स्कोर बनाया।
राहुल ने अब तक अपनी टीम की तरफ से बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला है और उनसे टीम को फिर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी।
मयंक अग्रवाल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये हैं जबकि क्रिस गेल छह मैचों में से केवल दो में चल पाये हैं।
निकोलस पूरण रन बनाने के लिये जूझ रहे हैं।
वह पांच मैचों में केवल 28 रन बना पाये हैं।
तीन पारियों में तो वह खाता भी नहीं खोल पाये थे।
टीम को उनके स्थान पर टी20 के अग्रणी बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान को अंतिम एकादश में रखना चाहिए।
जब बड़ा स्कोर नहीं होता है तो पंजाब के गेंदबाज भी कुछ नहीं कर सकते हैं।
उसकी गेंदबाजी में भी हालांकि आक्रामकता का अभाव दिखता है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वे 195 रन का बचाव नहीं कर पाये थे जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बमुश्किल 221 रन का बचाव किया था।
दूसरी तरफ आरसीबी लगातार अच्छे प्रदर्शन तथा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रन से जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है।
एबी डिविलियर्स ने फिर से बल्लेबाजी में जलवा दिखाया जबकि गेंदबाजों ने मिलकर अच्छा प्रयास करके आरसीबी को पांचवीं जीत दिलायी।
आरसीबी की बल्लेबाजी भी विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, डिविलियर्स और आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर काफी निर्भर है।
ये चारों हालांकि अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे टीम जीत हासिल करती जा रही है।
रजत पाटीदार ने पिछले मैच में अपनी क्षमता दिखायी जबकि काइल जैमीसन भी निचले क्रम में उपयोगी रन जुटा सकते हैं।
आरसीबी का गेंदबाजी विभाग भी प्रभावी रहा है।
हर्षल पटेल ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी है जबकि मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में खतरनाक ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर के क्रीज पर होने के बावजूद आखिरी ओवर में 14 रन का सफल बचाव किया था।
टीमें इस प्रकार हैं : पंजाब किंग्स : केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरण, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान, झॉय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।
Article Advertisement
Sports
आरसीबी से पार पाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा पंजाब किंग्स को
आरसीबी से पार पाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा पंजाब किंग्स को अहमदाबाद, 29 अप्रैल (भाषा) लगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
