अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकजब रील बनेगी, तभी पुलिस जगेगी! रोहिणी आचार्य ने बताया किसके भरोसे चल रहा बिहार का प्रशासन, जानिए क्या कहासीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकजब रील बनेगी, तभी पुलिस जगेगी! रोहिणी आचार्य ने बताया किसके भरोसे चल रहा बिहार का प्रशासन, जानिए क्या कहा

Article Advertisement

Politics

जदयू ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया

जदयू ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया पटना, 14 जून (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद (यू) ने सोमवार को उन अटकलों पर पूछे गये सवालों को टाल दिया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ कर जद (यू) में शामिल होने की योजना बना रहे हैं । जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी स

जदयू ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया

Article Advertisement

जदयू ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया पटना, 14 जून (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद (यू) ने सोमवार को उन अटकलों पर पूछे गये सवालों को टाल दिया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ कर जद (यू) में शामिल होने की योजना बना रहे हैं । जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने हालांकि यह टिप्पणी की कि कांग्रेस अब एक डूबते जहाज की तरह है और इसलिये इसे अतीत की तरह कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है । सिंह से संवाददाताओं ने मीडिया के एक वर्ग में आयी उन खबरों के बारे में पूछा था जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस के 19 में से 13 विधायक पार्टी छोड़ कर जद (यू) में जाने की योजना बना रहे है । उल्लेखनीय है कि कांग्रेस को तीन साल पहले बिहार विधान परिषद में विभाजन का सामना करना पड़ा था जब पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी कुछ अन्य विधान पार्षदों के साथ जद(यू) में चले गए थे। चौधरी तब से जद(यू) में प्रमुखता से उभरे हैं और पिछले साल संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष थे और उन्हें नीतीश के सबसे भरोसेमंद कैबिनेट सहयोगियों में से एक के रूप में देखा जाता है। आरसीपी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में पार्टी का प्रदर्शन देखिए। राज्य में कांग्रेस का शासन था और हाल के विधानसभा चुनाव में इसका सफाया हो गया। कोई आश्चर्य नहीं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद जैसे पुराने वफादार बाहर निकलने का विकल्प चुन रहे हैं।’’ उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार जारी रखते हुए कहा कि जहां भी लोगों को बोलने और अपने विचार रखने का अवसर नहीं मिलेगा, संगठन पर ध्यान नहीं देंगे, केवल परिवार (नेहरू-गांधी परिवार) पर रहिएगा तो बहुत लंबा नहीं चल पाएगा। निकट भविष्य में बिहार में कांग्रेस विधायकों के पाला बदलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर आरसीपी ने कहा, ‘‘जब कोई पुल बनता है, तभी पार करेंगे न। जब नौबत आएगी तो देखेंगे।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read