अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासे

Article Advertisement

India

देश में कोविड-19 से 2,023 लोगों की मौत, संक्रमण के 2,95,041 नए मामले

देश में कोविड-19 से 2,023 लोगों की मौत, संक्रमण के 2,95,041 नए मामले नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब तीन लाख नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,56,16,130 हो गयी, जबकि 2,023 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,82,553 हो गयी है। केंद्रीय स्वास

देश में कोविड-19 से 2,023 लोगों की मौत, संक्रमण के 2,95,041 नए मामले

Article Advertisement

देश में कोविड-19 से 2,023 लोगों की मौत, संक्रमण के 2,95,041 नए मामले नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब तीन लाख नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,56,16,130 हो गयी, जबकि 2,023 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,82,553 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में बताया। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार की सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,95,041 नए मामले आने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21 लाख से अधिक हो गयी। देश में लगातार 42 वें दिन मामलों में बढ़ोतरी से उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,57,538 हो गयी है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 13.82 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर भी घटकर 85.01 प्रतिशत रह गयी है। देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 1,32,76,039 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत हो गयी है। भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख की संख्या पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे। इसके बाद 19 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 1.50 करोड़ से ज्यादा हो गयी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 20 अप्रैल तक 27,10,53,392 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 16,39,357 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। संक्रमण से मरने वाले 2,023 लोगों में 519 महाराष्ट्र से, 277 दिल्ली से, 191 छत्तीसगढ़ से, 162 उत्तर प्रदेश से, 149 कर्नाटक से, 121 गुजरात से, 77 मध्य प्रदेश से, 64 राजस्थान से, 60 पंजाब से, 51 बिहार से, 48 तमिलनाडु से, 46 पश्चिम बंगाल से, 45 झारखंड से और 35-35 लोग हरियाणा तथा आंध्र प्रदेश से हैं। देश में संक्रमण से अब तक कुल 1,82,553 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 61,343 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 13,646 की कर्नाटक में, 13,205 की मौत तमिलनाडु में हुई है। दिल्ली में 12,638 लोगों, पश्चिम बंगाल में 10,652 लोगों, उत्तर प्रदेश में 10,159 लोगों, पंजाब में 8,045 और आंध्र प्रदेश में 7,472 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वाले 70 फीसदी से अधिक लोग अन्य रोगों से पीड़ित थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read