अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजजब रील बनेगी, तभी पुलिस जगेगी! रोहिणी आचार्य ने बताया किसके भरोसे चल रहा बिहार का प्रशासन, जानिए क्या कहाभारत-नेपाल कोआर्डिनेशन कमिटी की मीटिंग में बॉर्डर सिक्योरिटी पर स्ट्रेटेजी: तस्करी और सीमा पार अपराध रोकने ...एसएसबी आईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा का लिया जायजा: महराजगंज के सोनौली में अधिकारियों संग की बैठक, दिए जर...बिहार में रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी और वारिसलीगंज चीनी मिल को मंजूरी, सम्राट कैबिनेट से 24 प्रस्ताव पासनेपाल जाने से पहले जान लें नया नियम, भंसार में बड़ा बदलाव; चूक हुई तो रोजाना देना होगा ₹1200 फाइनआयोग-बोर्ड सदस्यों की सैलरी बढ़ी, 50 हाईटेक ड्रोन खरीदेगी बिहार सरकार; कैबिनेट से 24 एजेंडे मंजूरसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजजब रील बनेगी, तभी पुलिस जगेगी! रोहिणी आचार्य ने बताया किसके भरोसे चल रहा बिहार का प्रशासन, जानिए क्या कहाभारत-नेपाल कोआर्डिनेशन कमिटी की मीटिंग में बॉर्डर सिक्योरिटी पर स्ट्रेटेजी: तस्करी और सीमा पार अपराध रोकने ...एसएसबी आईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा का लिया जायजा: महराजगंज के सोनौली में अधिकारियों संग की बैठक, दिए जर...बिहार में रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी और वारिसलीगंज चीनी मिल को मंजूरी, सम्राट कैबिनेट से 24 प्रस्ताव पासनेपाल जाने से पहले जान लें नया नियम, भंसार में बड़ा बदलाव; चूक हुई तो रोजाना देना होगा ₹1200 फाइनआयोग-बोर्ड सदस्यों की सैलरी बढ़ी, 50 हाईटेक ड्रोन खरीदेगी बिहार सरकार; कैबिनेट से 24 एजेंडे मंजूर

Article Advertisement

Crime

दिल्ली ः पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

दिल्ली ः पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने पत्नी की हत्या करने और फर्जी कहानी बनाकर कर जांचकर्ताओं को गुमराह करने के आरोप में 25 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि विकास का अपनी किसी रिश्तेदार के साथ विवाहेत्तरसंबंध था जिसपर उसकी प

दिल्ली ः पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

Article Advertisement

दिल्ली ः पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने पत्नी की हत्या करने और फर्जी कहानी बनाकर कर जांचकर्ताओं को गुमराह करने के आरोप में 25 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि विकास का अपनी किसी रिश्तेदार के साथ विवाहेत्तरसंबंध था जिसपर उसकी पत्नी प्रियंका को ऐतराज़ था, इसलिए उसने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दंपति के बीच उनके नवजात बच्चे का ध्यान रखने को लेकर भी मतभेद थे। पुलिस ने कहा कि मंगलवार को विकास का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया और रात में उसने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि प्रियंका का कत्ल करने के बाद विकास ने अपने जानकार से पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन कराया। उसने कहा कि दक्षिण दिल्ली रनहोला इलाके में उसके घर में चोर घुस आया और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि महिला के गले पर चोट के निशान हैं और शव बेड पर पड़ा है। बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) परविंदर सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया और जब विकास से पूछताछ की गई तो उसने शुरू में कहा कि घर में चोर घुस आया था और पत्नी की हत्या करने के बाद भाग गया। उन्होंने कहा, “ छानबीन के दौरान पता चला कि विकास और प्रियंका अपने नवजात बच्चे के साथ एक ही कमरे में सो रहे थे। जो बात विकास ने बताई वे ठोस नहीं लगी। मौके का बारीकी से मुआयना किया गया तो पता चला कि घर के न तो मुख्य दरवाजे और न ही अन्य दरवाजों के साथ बाहर से छेड़छाड़ की गई। ” सिंह ने बताया कि जब विकास ने उसके शरीर पर मामूली चोटों के बारे में सवाल किया गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और लगातार पूछताछ के बाद विकास ने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है क्योंकि वह उसके विवाहेत्तर संबंध पर आपत्ति जताती थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read