‘हां, हमने उसे 15 गोलियां मारी…’; गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली दिल्ली के बर्गर किंग में फायरिंग-मर्डर की जिम्मेदारी दिल्ली में सरेआम गोलियां मारकर शख्स की हत्या कर दी गई।
वह बर्गर किंग में दोस्तों के साथ बैठा था कि ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
हमले की जिम्मेदारी नीरज बवाना गैंग के 2 गैंगस्टरों ने ली थी।
दिल्ली के राजौरी गार्डन में बने बर्गर किंग में फायरिंग करने और एक शख्स का मर्डर करने की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसके भाई नवीन बाली ने ली है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दोनों ने हत्या की जिमेदारी ली।
सूत्रों के अनुसार, मृतक दोनों का जानकार था।
दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी कि आज राजौरी गार्डन दिल्ली में जो हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी हम हिमांशु भाऊ और मेरा भाई नवीन बाली लेते हैं।
हमारे भाई शक्ति दादा के मर्डर में इसका हाथ था और उसी का बदला आज पूरा हुआ है और जो भी बाकी हैं, सभी का नंबर आने वाला है।
राम-राम सारे भाईया न, नीरज बवाना गैंग, काला खरमपुर गैंग, नीरज फरीदपुर गैंग (अजीत कालिया, देवीलाल पृथला) भाऊ गैंग… मृतक की महिला दोस्त की पुलिस को तलाश पुलिस सूत्रों के अनुसार, अंदेशा है कि घटना के वक्त जो महिला मित्र मृतक के साथ थी, उसका कोई रोल इस हत्याकांड में नहीं है।
दरअसल पुलिस का यह मानना है कि वह महिला भागते वक्त अपने साथ मृतक का मोबाइल और पर्स साथ ले गई, क्योंकि मृतक के पास से पुलिस को कुछ नहीं मिला है।
अब पुलिस उस महिला की तलाश में है, ताकि पता चले कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया और सवाल यह भी है कि वो अब तक पुलिस के सामने क्यों नहीं आई है?
अगर वह घटना से डर गई थी तो अब तो घटना को 12 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है।
उसे पुलिस के सामने आना चाहिए था।
इसलिए पुलिस उस संदिग्ध महिला की तलाश में जुट गई है।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शूटर्स को आखिर अपने टारगेट की जानकारी कैसे मिली?
क्या उन्हें टिप दी गई थी?
बर्गर किंग में घुसकर की गई फायरिंग बता दें कि दिल्ली के राजौरी गार्डन में बीती रात करीब साढ़े 9 बजे के आस-पास अज्ञात हमलावरों ने बर्गर किंग के आउटलेट में घुसकर फायरिंग की।
उन्होंने एक शख्स पर करीब 15 गोलियां चलाईं, जिससे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मृतक के पास से कोई भी ID कार्ड और पर्स नहीं मिला है और न ही उसका फोन मिला है, जिस वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है।
बर्गर किंग में लगे CCTV कैमरों में वारदात कैद हुई है।
जिस समय फायरिंग हुई, उस समय जितने भी लोग बर्गर किंग में, स्टाफ वाले और अन्य कस्टमर मौजूद थे, उन सभी के स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए गए हैं।
DCP विचित्र वीर ने वारदात की पुष्टि की है।
दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ सबूत जुटाए हैं और पुलिस ने इस मामले में 302 यानी हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Article Advertisement
Crime
‘हां, हमने उसे 15 गोलियां मारी…’; गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली दिल्ली के बर्गर किंग में फायरिंग-मर्डर की जिम्मेदारी
‘हां, हमने उसे 15 गोलियां मारी…’; गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली दिल्ली के बर्गर किंग में फायरिंग-मर्डर की जिम्मेदारी दिल्ली में सरेआम गोलियां मारकर शख्स की हत्या कर दी गई। वह बर्गर किंग में दोस्तों के साथ बैठा था कि ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमले की जिम्मेदारी नीरज बवाना गैंग के 2 गैंगस्टरों ने ली थी। द

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
