अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठक

Article Advertisement

Politics

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 900 नए मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 900 नए मामले नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 900 नए मामले सामने आए हैं और अगर नए मामलों की संख्या में गिरावट जारी रहती है तो शहर में ज्यादा गतिविध

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 900 नए मामले

Article Advertisement

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 900 नए मामले नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 900 नए मामले सामने आए हैं और अगर नए मामलों की संख्या में गिरावट जारी रहती है तो शहर में ज्यादा गतिविधियों को मंजूरी दी जाएगी। केजरीवाल ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से धीरे-धीरे लॉकडाउन खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और यहां एक सप्ताह के लिए निर्माण गतिविधियों और फैक्टरियों को खोले जाने की इजाजत दी गई है। संक्रमण की दूसरी लहर से बेहद प्रभावित दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया करीब छह सप्ताह से ज्यादा समय से लागू लॉकडाउन के बाद हो रही है। केजरीवाल ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘दिल्ली में पिछले 24 घंटे में करीब 900 मामले सामने आए हैं। संक्रमण के नए मामलों की संख्या 1,000 से नीचे है और संक्रमण दर में कमी आई है इसलिए हम ज्यादा गतिविधियों को शुरू करेंगे। हम चाहते हैं कि आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौट आए।’’ केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में स्थित एक कोविड-19 टीकाकरण अभियान केंद्र का मुआयना किया। इस केंद्र की व्यवस्था कुछ इस तरह की गई है कि लोग अपने वाहनों में बैठे-बैठे ही टीका लगवा सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ इस केंद्र पर लोग अपनी कार या मोटरसाइकिल से आ सकते हैं। लोग पैदल चलकर भी आ रहे हैं। जैसे ही हमें 18-44 उम्र समूह के लोगों के लिए टीके की आपूर्ति होती है, यह व्यवस्था उनके लिए भी शुरू हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने तत्काल आधार पर कोविड-19 टीके की खरीद के लिए वैश्विक स्तर पर रुचि पत्र (ईओआई) जारी किया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने वैश्विक स्तर पर निविदा डाली है और उम्मीद करते हैं कि कुछ कंपनियां आएंगी। विभिन्न सरकारों ने वैश्विक निविदा निकाली है लेकिन इसके परिणाम बहुत अच्छे नहीं हैं। अगर कुछ कंपनियां हमसे संपर्क करती हैं तो यह अच्छा होगा। लेकिन मेरी समझ है कि दुनिया की कंपनियां टीकों की खरीद के लिए केंद्र सरकार से बात करना चाहती हैं।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read